ये माहिरी महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की है

ये माहिरी महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की है-ये हेडिंग आपको समझ में नही आया तो हम बता देते हैं दरअसल माहिरी का मतलब दक्षता या विशेषज्ञता से होती है। और हम जो बताने जा रहे हैं उससे आपको खुद ही पता चल जाएगा कि हेडिंग ऐसा क्यों दिया गया है। दिल्ली के मावलंकर हाल में आयोजित एक सुंदर कार्यक्रम में माहिरी को लांच किया गय़ा है औऱ इसे लांच करने वाली संस्था है विजन फार आसिस वेक्स सोसायटी (vows)। वैसे तो ये संस्था महिलाओं की कई समस्याओं के लिए जूझती  है लेकिन इस कार्यक्रम में खासकर महिलाओं को पैरों पर खड़ा करने के लिए एक अनूठी शुरूआत की थी। दरअसल संस्था ने पहले महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दी औऱ उसके बाद कपड़ो का डिजाइन तैयार किय़ा।

ऐसे समय में जब फैशन  डिजाइन की दुनिया में बड़े बड़े नाम पैर जमाने की कोशिश कर रहे हों, वहां आम महिलाओं की डिजाइन की हुई माहिरी आपको दांत तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर देगी। अब आप समझ गए होंगे कि माहिरी इसी कपड़े का ब्रांड नाम दिया गया है। 

माहिरी की लांचिंग सामारोह में संस्था की सदस्य अमिदंर प्रीत ने कहा कि कमी प्रतिभा की नहीं बल्कि कमी मौलिक सुविधाओं की है। महिला सशक्तिकरण अभियान तभी सफल हो सकता है जब महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। संस्था ने माहिरी की शुरूआत कर महिलाओं औऱ युवतियों को समाज में एक पहचान देने का प्रयास किया है। लांचिंग कार्यक्रम में दर्जनों मशहूर हस्तिय़ों के अलावा सैकड़ो की संख्या में महिला और य़ुवतियां शामिल हुईं। माहिरी के कपड़े बनाने वाली महिलाओं ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर एक्शन इंडिया स्टाफ ने बेटी हूं मैं बेटी मैं तारा बनूंगी जैसे मनमोहक कार्यक्रम को भी प्रस्तुत किया।

ये कार्यक्रम गर्ल चाइल्ड सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। इस मौके पर फेमिना मिस इंडिया कोयल राणा, सांसद परवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा, मिस युएन अमिषा, दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह, दिल्ली दृारका डिसीपी शिबेस सिंह, अभिनेता राहु राय, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला और दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र गौतम सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।   

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा |
24-07-2026