बिहार भाजपा को मिला ये टारगेट

बिहार भाजपा ने सभी बूथों पर 15 लाख नए वोटरों को जोड़ने का टारगेट तय किया है। यह टारगेट अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर है। इस सिलसिले में भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में बिहार के सभी जिलों औऱ प्रमंडल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

कार्यशाला का वी़डियो—–https://youtu.be/6ee-HlrTY_I

कार्यशाला का आयोजन बिहार भाजपा के चुनाव आयोग सेल की तरफ से किया गया था। टारगेट पूरा करने के लिए भाजपा नेताओं ने सभी बूथों पर छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने औऱ उन्हें जागरूक करने के लिए रोड मैप तैयार करने पर चर्चा की। कार्यशाला में चुनाव आयोग के निर्देशों औऱ नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य़ की 243 विधानसभा औऱ 40 लोकसभा सीटों को ध्यान में रखते हुए कार्यशाला मे आए प्रतिनिधियों को संयोजक और प्रतिनिधि का दायित्व भी तय किया गया। कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष नित्आनंद राय, संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ, उपाध्यक्ष देवेश कुमार, स्वास्थय मंत्री मंगल पांडेय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने  बूथ स्तर पर वीएसए-1 बनाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला तो मंगल पांडेय ने विधानसभा स्तर पर काल सेंटर बनाने औऱ वोटरों को जोड़ने की अपील की। इस पूरे रोड मैप औऱ चुनाव की तैयारियों का पूरी विवरण चुनाव आयोग सेल के संय़ोजक जयप्रकाश ने प्रस्तुत किया। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान |
28-10-2026