मिल गई इंसानों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाली वैक्सीन !

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। कोरोना वायरस इलाज में इम्युनिटी का अहम रोल माना जा रहा है। वहीं, अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि अमेरिका की एक कंपनी ने ऐसी वैक्सीन ढूंढ ली है जो इंसानों की इम्युनिटी (Immune system) को बीमारी से लड़ने के काबिल बनाएगा। अभी हालांकि वैक्सीन पर प्रयोग अपने शुरुआती चरण में है। अमेरिका के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी और इन्फेक्सियस डिजिजेज के अंतर्गत हुए इस ट्रायल में पता चला कि वैक्सीन से ऐंटीबॉडीज तैयार हो रही हैं जिससे कोरोना वायरस को निष्क्रिय किया जा सकता है।
दवा कंपनी मॉडर्ना (Moderna) का कहना है कि दवाई के ट्रायल में शामिल हुए पहले आठ लोगों में उनकी ऐंटीबॉडी निष्क्रिय पाई गईं। इसने यह दावा भी किया कि इम्युन रेस्पॉन्स सभी कोरोना संक्रमित लोगों में समान था। अभी हालांकि इसपर व्यापक स्तर पर ट्रायल जुलाई में शुरू होगा। कंपनी का कहना है कि वह इसपर विचार कर रहा है कि वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग कैसे की जाए।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 80 ग्रुप कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में दिनरात जुटे हुए हैं। मॉडर्ना इनमें से पहला ग्रुप है जिसने प्रायोगिक वैक्सीन पर टेस्ट किया है। इसका नाम mRNA-1273 है। दरअसल यह वैक्सीन कोरोना वायरस के जेनेटिक कोड का छोटा हिस्सा है लेकिन यह इम्युन सिस्टम को रेस्पॉन्स देने के लिए मजबूर कर सकता है।

मॉडर्ना का कहना है कि जिन लोगों ने वैक्सीन का कम डोज लिया उनमें ऐंटीबॉडीज का वही स्तर था जो कि कोरोना से रिकवर हुए मरीजों में देखा गया है। मॉडर्ना के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. टाल जैक्स ने कहा, ‘इन डेटा से हमारा भरोसा बढ़ा है कि mRNA-1273 वैक्सीन कोविड19 की रोकथाम करता है और महत्वपूर्ण ट्रायल में डोज का चुनाव करने की हमारी क्षमता को भी बढ़ाता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026