महिला रेल यात्रियों के पर्स में से रकम जेवरात गायब करने वाली दो गिरफ्तार

12 दिसंबर को गोरखपुर निवासी मोहन साहनी अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे कि उनकी पत्नी के पर्स का चेन खुला और उसमें रखा 35 हजार का नेकलेस लापता। मामले की शिकायत दूसरे दिन आनंद नगर जीआरपी और आरपीएफ नकाहा को की गई। मामले की जांच जीआरपी के सबइंसपेक्टर नात्थू प्रसाद और आरपीएफ के सबइंसपेक्टर जसवीर सिंह ने शुरू की।  पता लगा कि दो महिलाएं महाराष्ट्र से लेकर गोरखपुर तक की ट्रेनों में पर्स में से सामान और नकदी उड़ाने में सक्रिय हैं। इन महिलाओं के बारे में पता करते करते ये भी पता लगा कि फिलहाल ये सामान शेड के पास हैं। संदिग्ध हालत में खड़ी दो महिलाओं से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान रीता औऱ पूजा के रूप में हुई।  पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि वो कई दिनों से महिला यात्रियों का पीछा कर उनके पर्स से सामान या नकदी उड़ा लेती हैं। जेवरात नौटानवा बाजार के एक ज्वेलर्स को बेच दिया जाता था। पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर ज्वैलर्स मानक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
11-10-2026