प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 6 करोड़वीं लाभार्थी दिल्ली की जस्मिना

आलोक वर्मा 

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शिवपार्क, खानपुर दिल्ली की जस्मिना खातून को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 6 करोड़ वां एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया। केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कई अन्य लाभार्थियों को भी इस योजना के तहत कनेक्शन प्रदान किए गए।

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और धर्मेन्द्र प्रधान के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए 6 करोड़ के लक्ष्य को हासिल करने में मंत्रालय और तेल विपणन कम्पनियों (ओएमसी) के सामूहिक प्रयासों को सराहा है। इस अवसर को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएमयूवाई समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े गरीब लोगों की भलाई के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने का प्रयास है। श्री नायडू ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। पीएमयूवाई जैसी योजनाएं अपनी समग्रता के द्वारा सामाजिक पहलू के विकास की कहानी को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने समय से पहले यह लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी हितधारकों को बधाई दी।

पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि एलपीजी की शुरुआत होने के बाद पिछले 50 वर्षों में केवल 13 करोड़ कनेक्शन उपलब्ध कराए गए थे जबकि पिछले 54 महीनों में सरकार ने लगभग इतने ही कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। श्री प्रधान ने कहा कि पीएमयूवाई के तहत लगभग 80 प्रतिशत लाभार्थी अपने सिलेंडरों की रि-फिलिंग करवा रहे हैं। इस योजना की अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और विकसित देशों ने सराहना की है और इसने विकासशील देशों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है।

देश में बीपीएल परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने महिलाओं को पांच करोड़ ‘जमा-मुक्त’ एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की थी। 12800 करोड़ के बजटीय आवंटन द्वारा बाद में यह संख्या बढ़कर 8 करोड़ हो गई। पीएमयूवाई के लागू होने से सामान्य रूप से, विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में राष्ट्रीय एलपीजी कवरेज में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है। इस योजना के परिणामस्वरूप ग्रामीण गरीब परिवार बड़ी संख्या में इस योजना में शामिल हुए है। योजना के 48 प्रतिशत लाभार्थी अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के हैं।

समान समूह के व्यक्तियों की आपसी वार्ता – कुछ सीखें- कुछ सिखाए के माध्यम से एलपीजी पंचायतें जनता में एलपीजी के बारे में जानकारी को बढ़ावा दे रही हैं। इन पंचायतों का उद्देश्य अनुभव साझा करने के अलावा एलपीजी के सुरक्षित और लगातार उपयोग के बारे में जानकारी देना भी है। ओएमसी ने पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए 59,960 एलपीजी पंचायतें और सुरक्षा क्लीनिक आयोजित किए हैं। 1 दिसंबर 2018 के अनुसार देश में औद्योगिक स्तर पर 22,639 एलपीजी वितरक मौजूद हैं। एलपीजी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ओएमसी ने देश में मार्च 2019 तक 835 और वितरक शामिल करने की योजना बनाई है।

गरीब परिवारों के लिए एलपीजी सुगम बनाने के लिए उज्जवला लाभार्थियों को पांच किलो के रिफिल भी शुरू किए हैं। इसके तहत इस योजना के लाभार्थी 14.2 किलो सिलेंडर को पांच किलो रिफिल में तथा पांच किलो रिफिल वाले को 14.2 किलो सिलेंडर में बदल सकते हैं। पीएमयूवाई को लागू करने की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने प्रशंसा करते हुए इसे देश की महिलाओं के सामने आ रहे घरेलू स्वास्थ्य प्रदूषण को रोकने वाला निर्णायक हस्तक्षेप बताया है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी |
14-08-2026