नीतीश- भागवत एक साथ होंगे मंच पर ?

👁️ 511 Views
मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का राष्ट्रीय स्वयं संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत के साथ मंच साझा करने की ख़बर ने बिहार में सियासी पारा बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि  श्री भागवत कल आरा के चंदवॉ  में चल रहे विश्वस्तरीय ‘चातुर्मास’ महायज्ञ (धर्म संसद), में भाग लेंगे और 1008 लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज, जो की मुख्य आयोजक हैं, से मुलाक़ात करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच साझा करेंगे। देश और विदेश से लाखों की संख्या में धर्म गुरु और श्रद्धालु इस महायज्ञ में अभी तक शामिल  हो चुके हैं। गत दिनों योग गुरु बाबा रामदेव भी इस महायज्ञ में शामिल हुए।
यह महायग वैष्णव आचार्यों में प्रमुख रामानुजाचार्य की 1000 जन्मशती  के उपलक्ष्य पर किया जा रहा है। रामानुजाचार्य  विशिष्टाद्वेत वेदान्त के प्रवर्तक थे। वह ऐसे वैष्णव सन्त थे जिनका भक्ति परम्परा पर बहुत गहरा प्रभाव रहा। वैष्णव आचार्यों में प्रमुख रामानुजाचार्य की शिष्य परम्परा में ही रामानंद हुए जिनके शिष्य कबीर और सूरदास थे। रामानुज ने वेदान्त दर्शन पर आधारित अपना नया दर्शन विशिष्ट अद्वैत वेदान्त  लिखा था। रामानुजाचार्य ने वेदान्त के अलावा सातवीं-दसवीं शताब्दी के रहस्यवादी एवं भक्तिमार्गी आलावार संतो के भक्ति-दर्शन तथा दक्षिण के पंचरात्र परम्परा को अपने विचारों का आधार बनाया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी |
13-03-2026