दिल्ली पुलिस के इस प्रहरी ने किया कमाल मिला सम्मान जानिए क्यों

👁️ 629 Views

दिल्ली पुलिस की प्रहरी योजना रंग दिखाने लगी है। इसी योजना में शामिल एक प्रहरी यानि बैंक के सुरक्षा गार्ड की वजह से एक महिला के 70 हजार रूपये लूटते लूटते बज गए और पुलिस के हत्थे कई वारदातों में शामिल बदमाश भी चढ़ गए। मामला द्वारका का है। पुलिस ने अपने इस प्रहरी को एक हजार रूपये के नकद औऱ प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है। द्वारका डीसीपी आफिस में आयोजिस समारोह में डीसीपी शिबेस सिॆह ने अपने हाथों से प्रहरी को सम्मानित किया।

पुलिस के मुताबिक मामला 7 अप्रैल का है। ककरौला स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड दीवान सिंह एक्स सर्विस मैन है। उसने 7 अप्रैल को डयूटी के दौरान उसने देखा कि कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं जब उसने उनके बीच झगड़ा शांत कराने की कोशिश की उसी दौरान 3 लोग बैंक से बाहर जाने लगे। दीवान सिंह ने आनन फानन में उनमें से एक को दबोच कर वहां खड़े लोगों के हवाले किया औऱ बाह निकल गए उसके साथियों के पीछे दौड़ा। आटो में सवार बदमाशों में से एक और को वह पकड़ने में कामयाब हो गया और दूसरे को बैंक के दूसरे कर्मचारियों की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बदमाश एटीएम से 70 हजार रूपये निकल रही महिला को लूट रहे थे। बदमाशों की पहचान नजर मोहम्मद, शानू औऱ अकरम के रूप में हुई। जांच में पता चला कि बदमाश पहले भी इस तरह की वारदात में शामिल रहे हैं।  इनके निशाने पर बैंक के वो ग्राहक होते थे जो एटीम से पैसा निकालकर गिना करते थे। उन्हें तरह तरह की बातों में उलझाकर ये उनके पैसे लेकर चंपत हो जाते थे।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
12-04-2026