दिन दहाड़े कत्ल और लूटपाट के लिए कुख्यात थी चाचा भतीजे की ये जोड़ी-दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

👁️ 515 Views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चाचा-भतीजे के एक ऐसी जोड़ी को गिरफ्तार किया है जो दिन दहाडे लूटपाट औऱ कत्ल करने के लिए कुख्यात थे। बादशाहत के लिए इन्होंने विरोधी गैंग के सदस्य की हत्या भी कर दी थी।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी जाय एन टर्की की देखरेख में इंस्पेक्टर पूरन पंत की टीम ने प्रवीण उर्फ अजीत और उसके भतीजे पंकज उर्फ प्रवीण को नरेला से गिरफ्तार किया। डीसीपी डाक्टर टर्की के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी से दिनदहाड़े हुई हत्या, लूटपाट के दो मामलों के अलावा वाहन चोरी के तीन मामले सुलझा लिए गए हैं। चाचा भतीजे के इसी जोड़ी ने 11 सितंबर को समयपुर बादली में अमूल दूध के वितरक से दिनदहाड़े हथियार की नोक पर 5.1 लाख रूपये की लूट की थी।

पुलिस के मुताबिक पंकज ने पिछले साल 15 जुलाई को राहुल नाम के एक विरोधी बदमाश को चाकूअों से गोदकर इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि उसे शक था कि राहुल पुलिस के लिए उसके खिलाफ मुखबिरी कर रहा है। इस मामले में फरार चल रहे पंकज के दोस्त विकी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
10-03-2026