तो ये था दिल्ली पुलिस फैमिली वेलफेयर समिति का मिशन

दिल्ली   पुलिसकर्मियों की संतानों के उज्ज्वल भविष्य के मकसद से शूरू किया गया मिशन ओलंपिक का दूसरा चरण की चयन प्रक्रिया देश भर में स्वच्छता अभियान की अपील के साथ समाप्त हो गया। दिल्ली पुलिस के स्पोर्ट ग्राउंड में आयोजित समारोह में दिल्ली पुलिस परिवार कल्याण समिति की अध्यक्ष सूचना पटनायक और उपाध्यक्ष डा. सुशी सिंह भी मौजूद थी। समारोह में स्टार स्पोर्टस के आयकन और अतंर्राष्ट्रीय एथलीट अमित खन्ना भी मौजूद थे।

कुश्ती में अर्जुन अवार्डी  राजीव तोमर , बैडमिंटन में 3 बार के राष्ट्रीय चैंपियन  हरजीत सिंह , इंडियन स्कूल फुटबॉल कोच ज्वाला सिंह कबड्डी में अर्जुन अवार्डी  तीर्थ राज  एवम शूटिंग में सुश्री पुष्पानंजली राणा भी मौजूद थीं। पुलिस परिवार कल्याण समिति के संरक्षक पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने सभी खेलों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त स्तर के 5 अधिकारियों को मेंटर के रूप में अलग अलग जिम्मेदारी सौपी की वो अपने अपने क्षेत्र में प्रतिभाओं को सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रबंध कर सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती पटनायक ने कामयाब रहने वाले खिलाडियों को बधाई देते हुए असफल रहने वाले खिलाडियों को फिर से कोशिश करने की अपील की। 

डॉ सुशी सिंह ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी संस्थाओं व्यक्तियों के योगदान पर प्रकाश डालने के अलावा अपने अभिभाषण में बच्चों को संबोधित  करते हुए कहा किसपने जितने बड़े होंगे उसे साकार करने में कठिनाइयां उतनी ही होंगी पर कठिनाइयाँ जितनी बड़ी होंगी सफलता उससे कही ज्यादा बड़ी होंगीइसलिए बिना रुके , बिना थमे बिना डरे निरंतर अपने लक्ष्य की ओर चलिये मंजिल आपके कदम जरूर चूमेगी

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026