लापता नजीब के लिए क्या हुआ सीबीआई मुख्यालय में देखें वीडियो

जेएनयू से लापता छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस और जेएनयू के छात्रो का सीबीआई मुख्यालय के बार शुक्रवार से चल रहा प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी सीबीआई निदेशक के खिलाफ नारे लगा रहे थे। शनिवार को शरद यादव भी प्रदर्शन में पहुंचे। शनिवार को प्रदर्शन के बड़े रूप को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया था।

देखें वीडियो —https://youtu.be/i7eQfl3_3sM

इसी बीच सीबीआई मुख्यालय में नजीब को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी हुई। इस बैठक में जेएनयू के 4 छात्र और नजीब की मां को भी बुलाया गया। 3 घंटे तक चली बैठक में नजीब को तलाशने का भरोसा दिलाया गया। इस मामले में सीबीआई सोमवार को कोर्ट मे स्टेटश रिपोर्ट भी पेश करने वाली है। लापता छात्र नजीब को लापता हुए एक साल हो चुका है।  पिछले साल 15 अक्टूबर से नजीब यूनिवर्सिटी के माही-मांडवी हॉस्टल से लापता है। नजीब के लापता होने के मामले को पांच महीने पहले केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपा गया था। इसक अलावा फातिमा नफीस ने चेतावनी दी कि अगली सुनवाई तक मामले आगे नहीं बढ़ा तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि करीब एक साल बीत जाने के बाद भी सीबीआई नजीब को क्यों नहीं ढूंढ़ पाई है।

नजीब अहमद बीते साल 15 अक्टूबर को जेएनयू से एवीबीपी के कुछ छात्रों से झगड़े के बाद लापता हो गया था। नजीब के लापता होने की जांच पहले दिल्ली पुलिस कर रही थी, लेकिन इसी साल 25 मई को हाइकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके |
15-11-2026