सीबीआई 45 लाख खर्च करती तो हेमराज-आरूषि का कातिल सामने होता !

हेमराज आरूषि हत्याकांड में सीबीआई की हो रही किरकरी का कारण स्वयं एजेंसी है। महज 45 लाख रूपये बचाने के लिए सीबीआई ने टच डीएनए कराने की जरूरत नहीं समझी वर्ना मौके से बरामद फिंगर प्रिंट, स्काच की बोतल के फिंगर प्रिंट, छत पर मिले हाथ के निशान और कुछ कपड़ों पर बरामद फिंगर प्रिंट को लंदन स्थित लेबोरट्री भेजा गया होता और टच डीएनए की रिपोर्ट से कातिल के खिलाफ सबूत भी होता और कातिल सामने भी होता।

ये अलग बात है की जाँच कर्ताओं की दलील थी की जो भी ‘फ़ोरेंसिक’ सबूत मिले थे सीबीआई को वो टच-डीएनए टेस्ट करवाने के लायक नहीं थे क्यों की उनके साथ काफ़ी छेड़-छाड़ हो चुकी थी। ये तर्क काफी हद तक जायज हो सकता है मगर कोशिश तो की ही जा सकती थी। शायद कहीं सफलता मिल भी जाती सीबीआई अधिकारियों को यह स्थापित करने में की ‘कोई पाँचवा’ अपराधी तो नहीं था । जिस बात का जिक्र इलाहबाद हाई कोर्ट ने भी किया कि सीबीआई ने ‘पाँचवे’ अपराधी को तलाशने का प्रयास ही नहीं किया । दबी जुबान में सीबीआई में उस समय टच डीएनए पर आने वाले 45 लाख रूपये खर्च का जिक्र है स्वंय  राजेश तलवार ने भी इन सबूतों को ‘टच-DNA’ टेस्ट के लिए भेजने की गुहार की थी। दरअसल टच डीएनए एक ऐसी वैज्ञानिक जाँच पद्धति है जिस से मुश्किल से मुश्किल फ़िंगरप्रिंटस का भी डीएनए सैम्पलिंग करके ये पता लगाया जा सकता है की वह किसका है ।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली |
10-09-2026