आरपीएफ का अभियान-कहीं महिला चोर तो कहीं पाकेटमार कहीं पकड़ा गया मोबाइल चोर

रेलवे पुलिस बल के अभियान में सोमवार को विभिन्न रेलवे स्टेशन पर कई लोग पकड़े गए। बसई रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एएसआई गिरधारी लाल जाट औऱ कांस्टेबल संतोष गुर्जर ने सीसीटीवी की मदद से मनोज नाम के जेबतराश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कई रेल यात्रियों के पर्स बरामद हुए।नालासोपारा इलाके के रहने वाले मनोज को धर्मेन्द्र नाम के एक रेलयात्री के पर्स लापता होने की शिकायत के आधार पर पकड़ा गया था। आरपीएफ के इन्हीं पुलिसकर्मियों की टींम ने बसई रोड स्टेशन पर एक मोबाइल चोर को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह प्लेटफार्म पर सो रहे रेलयात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ किया करता था।

इसी तरह भयंदर रोड पर भी आरपीएफ के कांस्टेबल संजय सिंह, रूपेश, रवि वर्मन और धर्मेन्द्र की टीम ने  मासीदास नाम के मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। उसने प्लेटफार्म नंबर 6 पर मौजूद रेलयात्री हीरालाल के मोबाइल पर हाथ साफ किया था। इसी तरह आरपीएफ के एएसआई डीपी मीणा, कांस्टेबल मुकेश और जयपाल की टीम ने नालासोपारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर कैलाश नाम के मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया।  

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के अपराध रोकथाम टीम में तैनात ASI हरि नारायण चौधरी महिला कॉन्स्टेबल रंजीता कनौजिया एवं आरती पटेल ने सीसीटीवी के आधार पर रेलयात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाली तीन महिलाओं को धर दबोचा। उनकी पहचान राजकुमारी, गीता और मंजू के रूप में हुई। उनके कब्जे से 10 ग्राम का सोने का मंदलसूत्र, 2 मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुए। मंगल सूत्र 17 दिसंबर को महिला रेल यात्री से चोरी किया गया था। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
22-10-2026