लखनऊ के पार्क नें “एक शाम बुजुर्गो के नाम” एसएसबी का कार्यक्रम

सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ने अपने 20 दिसम्बर को होने वाले 54वें स्थापना दिवस के  अवसर पर पूर्व नियोजित कार्यक्रमो की श्रृंखला मे लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क मे “एक शाम बुजुर्गो के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। सशस्त्र सीमा बल के इन कार्यक्रमो का आयोजन बल के स्थापना दिवस 20 दिसम्बर तक जारी रहेगा, इसमे लखनऊ शहर के विभिन्न स्कूलो, काँलेजो एवम् विश्वविधालयों मे सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीयों एव जवानो द्वारा काँलेजो मे जा कर युवा और युवतियों को फौज/पुलिस मे भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  मुख्य कार्यक्रम 20 दिसम्बर को सशस्त्र सीमा बल के सीमान्त मुख्यालय, गोमती नगर मे होगा।


इसी क्रम मे लखनऊ के वरिष्ठ नागरिको के लिए बल ने जनेश्वर मिश्र पार्क मे “एक शाम बुजुर्गो के नाम” कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिको ने अपने अनुभव तथा फौज के प्रति लोगो के आकर्षण के बारे मे बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिको के मनोरंजन हेतु एसएसबी के परम्परागत पाईप बैंड तथा ब्रांस बैंड ने मनमोहक धुनों से उपस्थित जन समुदाय का मनोरंजन किया व कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाते हुए बल ने वरिष्ठ नागरिको के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। जिसमे उपस्थित सभी बुजुर्ग लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और उन्हे एसएसबी अधिकारियो द्वारा पारितोषित भी दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिको ने अपने अनुभवो को बल के जवानो के साथ साध्यंकाँलिन चाय कि चुस्कियाँ लेते हुए साझा किया और अपने प्रेरणादायक प्रसंगो से जवानो का मनोबल बढ़ाया।
यह कार्यक्रम कल दिनांक 19 दिसम्बर को भी शहर के शहीद स्मारक पार्क डालीगंज मे आयोजित किया जायेगा।  कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के प्रचार अधिकारी आर. के. सिंह सीमान्त लखनऊ ने बुजुर्ग लोगो व उपस्थित जनसमुदाय से अनुरोध किया है, कि वे इन कार्यक्रमो मे भाग लेकर हमारे जवानो को प्रोत्साहित करे और अपनी एक शाम जवानों के साथ बिताए। साथ ही एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले गरीब-निराश्रित लोगो की मदद हेतु लखनऊ की जनता से अनुरोध किया कि वे स्वेच्छा से गर्म कपड़े एवम् दैनिक जीवन के उपयोग की वस्तुएँ गरीब-निराश्रित लोगो के लिए इन समारोह के दौरान दान  कर सकते है, जो कि बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले गरीब-निराश्रित लोगो मे बाँटे जायेगे।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता |
28-07-2026