युवाओं को आलस्‍यपूर्ण जीवनशैली और खान-पान की आदतों के खतरों के प्रति सचेत करें: उपराष्‍ट्रपति

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गैर-संचारी रोगों में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर डॉक्टरों से लोगों और विशेष रूप से युवाओं को आलस्‍यपूर्ण जीवन शैली तथा अस्‍वास्‍थ्‍यकर खान-पान की आदतों के खतरों के प्रति जागरुक बनाने का आह्वान किया है।

आज यहां चिकित्‍सक दिवस के अवसर पर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए, श्री नायडू ने उन्‍हें डाक्‍टरों के प्रति लोगों के श्रद्धाभाव का स्‍मरण कराया और चिकित्‍सक समुदाय से अनुरोध किया कि वे पूरी सहानुभूति और करुणाभाव के साथ लोगों की सेवा करें।

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को समाज के दलित और वंचित वर्ग के लिए आसान और सुगम बनाने के महत्‍व पर जोर देते हुए उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी डाक्‍टर अपने आस पास के इलाकों के शिक्षण संस्‍थानों में जाएं और वहां बच्‍चों को आलस्‍यूपर्ण जीवनी शैली तथा अस्‍वास्‍थ्‍यकर खान-पान की आदतों के खतरों के प्रति सचेत करें। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक |
16-08-2026