“बाबू बंदूकबाज” की तर्ज पर कर रहे थे झपटमारी और चोरी पकड़े गए

👁️ 552 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। फिल्म बाबू बंदूकबाज की तर्ज पर वारदात करने वाले बदमाशों का एक गिरोह पकड़ा गया है। गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है। दिल्ली की करोलबाग पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया है। वारदात में लूटे गए सामान को बेचकर मिले पैसे से स्मैक खरीदने के साथ साथ महंगे शौक पूरी करते थे।

यह गिरोह झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों नें लिप्त था। इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी और वाहन चोरी के 9 मामले सुलझा लेने का दावा किया गया है। बदमाशों की पहचान संदल उर्फ सनी, 17 साल का नाबालिग, नवीन कुमार उर्फ हनी और दीपक के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो चोरी के स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मध्य दिल्ली के डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान हो रही वाहन चोरी और झपटमारी की वारदातों को देखते हुए करोल बाग एसीपी एचएसपी सिंह की देखरेख और थानाध्यक्ष मनिन्दर सिंह के नेतृत्व में एसआई गौतम, हवलदार दिलशाद, सिपाही कपिल, खुशी राम और सजन की टीम बनाई गई थी। पुलिस की यह टीम 4 मई को पेट्रोलिंग कर इन बदमाशों की तलाश में जुटी थी। उसी समय एसआई गौतम ने एक स्कूटी पर संदिग्ध हालत में घूम रहे दो लोगों को देखा। रौगरपुरा पुलिस पिकेट के पास संदिग्ध लोगों को रोका गया। जांच में पता लगा कि स्कूटी का नंबर प्लेट फर्जी है। स्कूटी पर सवार लोगों की पहचान नवीन और दीपक के रूप में हुई। जिपनेट की जांच करने पर स्कूटी करोलबाग से चोरी की निकली। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक औऱ नवीन की पूछताछ में पता लगा कि वे लोग चोरी के मोबाइल फोन आदि संदल नामक बदमाश औऱ एक नाबालिग से खरीदते हैं। इनकी निशानदेही पर संदल को गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिग को भी पकड़ लिया गया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या |
15-03-2026