पीएम मोदी ने बताई विपक्ष की अहमियत

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 17वीं लोकसभा का प्रथम सत्र आरंभ होने से पूर्व आज सभी नए सांसदों का स्‍वागत किया।

      सत्र प्रारंभ होने से पहले मीडिया के लिए जारी अपने वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘2019 लोकसभा चुनाव के बाद आज प्रथम सत्र का आरंभ हो रहा है। मैं सभी नए सांसदों का स्‍वागत करता हूं। उनके साथ नई आशाएं, नई महत्‍वाकांक्षाएं और सेवा का नया संकल्‍प भी आया है’।

      प्रधानमंत्री ने 17वीं लोकसभा में महिला सांसदों की संख्‍या में वृद्धि होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि संसद जब सुचारू रूप से काम करती है तो वह सामान्‍य जनता की महत्‍वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने में समर्थ होती है।

      प्रधानमंत्री ने संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के महत्‍व को भी रेखांकित किया। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि विपक्ष सक्रिय भूमिका निभाएगा और सदन की कार्यवाहियों में भाग लेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को लोकसभा में अपनी संख्‍या की चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं है।

      प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब संसद की बात हो तो हमें पक्ष और विपक्ष भूल जाना चाहिए। हमें निष्‍पक्ष भावना के साथ मामलों पर विचार करना चाहिए और राष्‍ट्र के व्‍यापक हित में कार्य करना चाहिए’।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? |
21-07-2026