दिल्ली में ऑनलाइन जुए के अड्डे का पर्दाफाश

👁️ 609 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की जगतपुरी पुलिस ने ऑनलाइन जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है जिसे दिल्ली एनसीआर के सटोरी मिलकर चला रहे थे इस रैकेट को चलाने के लिए बकायदा एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था जो 4 ब्रीफ़केस के अंदर बनाया गया था जिसमें एक स्मार्टफोन के जरिए 167 नॉन स्मार्टफोन को जोकर इंटरव्यू इंटरनल कॉलिंग की सुविधा दी गई थी ताकि क्रिकेट मैच की सारी जानकारी और लाखों करोड़ों की सट्टेबाजी आसानी से कर सकें पुलिस के मुताबिक ये प्ले स्टोर से एप्स को डाउनलोड किया करते थे जिसके बाद मैच की सारी इनफार्मेशन उस ऐप में आ जाती थी ।

जगतपुरी में पकड़े गए आरोपी

इन सभी फोन का एक सर्वर था जो सिर्फ एक स्मार्ट फोन पर बनाया गया था जब भी कोई कस्टमर मैच के भाव को लगाता था तो हो स्मार्ट फोन में फोन किया करते थे जिसके बाद उन्हें एक खास तरह का 4 डिजिट का यूनिक कोड देना होता था यूनिक कोड मिलते ही सामने वाले की कॉल नॉन स्मार्टफोन पर चली जाती थी जिसके बाद हर मैच की जानकारी और उससे जुड़े रेट्स पर डीलिंग होती थी
पुलिस के मुताबिक हर नॉन स्मार्टफोन की मेंटेनेंस के लिए 3000 रुपया महीना लिया जाता था अगर फोन खराब हो जाए तो उसकी मेंटेनेंस की जाती थी
यह नेटवर्क सिर्फ उन्हीं लोगों के पास था जो काफी समय से इस खेल से जुड़े थे साथ ही इन सभी 167 नोन स्मार्ट फोन में सिर्फ इनकमिंग की सुविधा थी किसी को कॉल करने की सुविधा इस फोन में इसलिए नहीं दी जाती थी ताकि पुलिस को या फिर किसी से इस नेटवर्क की जानकारी साझा ना हो सक
अभी तक पुलिस ने सिर्फ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


लेकिन दिल्ली एनसीआर में चल रहे इस नेटवर्क में लाखों करोड़ों की रकम का खेल हो रहा है जिसके पीछे कई बुकी जुड़े है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके साथियो के बारे में पता लगा रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा |
05-04-2026