जानिए क्या क्या है यूपी के अनुपूरक बजट में

लखनऊ. इंडिया विस्तार। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 2019-20 का अनुपूरक बजट पेश किया गया। अनुपूरक अनुदान का कुल आकार 13,594.87 करोड़ रुपये है जिसमें राजस्व लेखे का खर्च 8381.20 करोड़ रुपये तो पूंजी लेखे के खर्च का अनुमान 5213.67 करोड़ रुपये है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया।
इस अनुपूरक बजट में प्रदेश में पर्यटन सूचना एवं प्रसार हेतु 5 करोड़ ,अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के लिए 6 करोड़ , प्रदेश में विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास हेतु 100 करोड़, जिला योजना अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास हेतु 5 करोड़ रखा गया है जबकि प्रदेश में इको टूरिज्म की विकास हेतु 5 करोड़ जनपद मिर्जापुर में विंध्यवासिनी देवी धाम के पर्यटन विकास हेतु 10 करोड़ जनपद उन्नाव में स्थित राजा राव राम बक्श सिंह पार्क में अवस्थापना सुविधाओं की सृजन हेतु 2 करोड़ का बजट आवंटित हुआ है।

होमगार्ड्स संगठन के अधिष्ठान मद एवम लोक सभा निर्वाचन ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स की मजदूरी मद में 160 करोड़ रुपये का बजट दिया गया और उत्तर प्रदेश सचिवालय में ऑफिस हेतु 3 करोड़
नई दिल्ली में प्रदेश सरकार की एकीकृत कार्यालय हेतु 3 करोड़ सचिवालय में सीसीटीवी सर्विलांस कैमरा एवं सही भर्ती उपकरणों की स्थापना हेतु 8 करोड़ आवंटित किया गया है।

अनुपूरक बजट में मदरसा आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों में आईटीआई भवन के निर्माण हेतु 40 करोड़ रुपये का आवंटन। अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों में राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज के भवनों के निर्माण एवं मरम्मत हेतु 40 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है।अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों में पेयजल की आपूर्ति हेतु 50 करोड़ रुपये का भी आवंटन।

*संस्कृति विभाग*

अयोध्या में भजन संध्या स्थल हेतु 4.85 करोड़ रुपये का आवंटन, कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन में फर्नीचर के लिए 1.5 करोड़ का आवंटन किया गया।
अयोध्या, शाहजहांपुर और फिरोजाबाद के जिला अस्पतालों को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु 5 करोड़ रुपये प्रत्येक जिले के लिए कुल 15 करोड़ रुपये का आवंटन।एसजीपीजीआई लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर के 7.45 करोड़ का आवंटन, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में 500 बेड वाले बाल चिकित्सालय के लिए 10 करोड़ रुपये का आवंटन। प्रदेश में पर्यटन सूचना एवं प्रसार हेतु 5 करोड़ , अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के लिए 6 करोड़ , प्रदेश में विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास हेतु 100 करोड़, जिला योजना अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास हेतु 5 करोड़, जनपद उन्नाव में स्थित राजा राव राम बक्श सिंह पार्क में अवस्थापना सुविधाओं की सृजन हेतु 2 करोड़ का बजट आवंटित हुआ ।

*अनुपूरक बजट में यूपी के विभिन्न एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 1824 करोड़ रुपये वित्तीय आवंटन*

उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग नीति-2014 के तहत भूमि मूल्य पर दी जाने वाली छूट के लिए 20 करोड़ आवंटित किया गया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए वित्तीय संस्थाओं से लिए गए ऋण पर देय ब्याज हेतु 12 करोड़ 70 लाख, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए वित्तीय संस्थाओं से लिए गए ऋण पर देय ब्याज हेतु 46 करोड़ 27 लाख का अतिरिक्त आवंटन हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए 850 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन किया गया है जबकि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए 1150 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे की डीपीआर हेतु 15 करोड़ का आवंटन और होमगार्ड्स संगठन के अधिष्ठान मद एवम लोक सभा निर्वाचन ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स की मजदूरी मद में 160 करोड़ रुपये का बजट
दिया गया ।

*सचिवालय प्रशासन*

उत्तर प्रदेश सचिवालय में ऑफिस हेतु 3 करोड़ और नई दिल्ली में प्रदेश सरकार की एकीकृत कार्यालय हेतु 3 करोड़ सचिवालय में सीसीटीवी सर्विलांस कैमरा एवं सही भर्ती उपकरणों की स्थापना हेतु 8 करोड़ का बजट आवंटित हुआ ।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित |
29-10-2026