गेस्ट हाउस या रेस्टोरेंट खोलने वालों के लिए खास खबर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में नए ईटिंग हाउस यानि रेस्टोरेंट और नए लॉजिंग हाउस यानि गेस्टहाउस खोलने के लिए अब एकीकृत वेबसाइट के जरिए आवेदन किया जा सकता है

गृह मंत्रालय ने इसके लिए यूनिफाइड पोर्टल फार लाइसेंसिंग एंड इटिंग हाउस की शुरुआत की..ये एक सिंगल विंडो सिस्टम है जहां एक ही जगह से आवेदक अलग अलग विभागों में अपना आवेदन दे सकते हैं

इससे पहले ईटिंग या लाजिंग हाउस खोलने के लिए आवेदकों को चार अलग अलग जगह पर आवेदन करना पड़ता था..इसमें दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रिण कमेटी, दिल्ली फायर सर्विस और नगर निगम या फिर एनडीएमसी शामिल थे..अब इस पोर्टल की शुरुआत के बाद जगह जगह आवेदकों को चक्कर नहीं काटने पड़ेगा

इस पोर्टल के जरिए आवेदक यह जान सकेंगे कि उनके आवेदन की क्या स्थिति है और अगर संबधित विभागों को कुछ और जानकारी देना चाहते हैं तो वो भी सुविधा इस पोर्टल में उप्लब्ध है

गृह मंत्रालय के अधिकारियों की योजना है कि इससे लाइसेंसिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी और आनेवाले दिनों में इस पोर्टल की व्यवस्था को दिल्ली के बाद देशभर में लागू किया जाएगा, इससे ईज आफ डूइंग बिजनेस में मदद मिलेगी

इस पोर्टल को विकसित को केन्द्र सरकार की एजेंसी नेशनल इनफोरमेंटिक्स सेंटर और दिल्ली पुलिस ने विकसित किया है

दिल्ली में मौजूद इलेक्ट्रानिक आर्म्ड लाइसेंसिग सिस्टम के आधार पर कुछ सालों पहले इस सिस्टम को विकसित करने की शुरुआत हुई..गृह मंत्रालय ने चारों विभाग के अधिकारियों से मशविरा शुरू किया और इस सिस्टम को डेवलप किया गया

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी |
15-08-2026