गांजे की तस्करी के लिए एंबूलेंस का इस्तेमाल

👁️ 582 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। डीआरआई की मुंबई शाखा ने एंबूलेंस में तस्करी की जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। यह खेप उड़ीसा से चल के मुंबई औऱ गोवा जा रही थी। बरामद 1004 किलो गांजे की कीमत 1.5 करोड़ बताई जा रही है।

एंबूलेंस की वजह से यह खेप छतीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश के रीवा पहुंच गई थी और रास्ते में ना तो किसी ने इसे रोका औऱ ना ही जाम में फंसी बल्कि तस्करी की खेप ढो रही एंबूलेंस को किसी टोल पर भी पैसे नहीं लगे। डीआरआई सूत्रों का कहना है कि इसीलिए ड्रग के तस्कर नए नए तरीके ईजाद कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक डीआरआई मुंबई के इंदौर जोन और जबलपुर जीएसटी ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एंबूलेंस को रोका था। तलाशी में 1004 किलो गांजा बरामद हुआ।

एंबूलेंस के साथ साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि गांजे की खेप उड़ीसा के नक्सल इलाके से ली गई थी और मुंबई औऱ गोवा भेजी जा रही था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत | भूतबंगला 2026ः अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म साबित होगी ? | सावधान! एआई बदल रहा है साइबर जालसाजी का चेहरा | क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें | मध्यमा परीक्षा 2026ः परिणाम घोषित, इस तरह देखें अपना रिजल्ट | जानिए दिल्ली में कैसे पकड़ा गया म्यूल अकाउंट वाला साइबर सिंडिकेट | दिल्ली पुलिस आउटर नार्थ साइबर थानाःकैसे बना साइबर क्राइम के खिलाफ मजबूत किला | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड |
18-04-2026