दिल्ली के पुलिसकर्मी हैं या बिजली उपभोक्ता यह खबर जरूर पढ़ें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। अगर आप दिल्ली के पुलिसवाले हैं या बिजली के उपभोक्ता साउथ दिल्ली पुलिस का यह गुड वर्क आपके काम का हो सकता है। काम का इसलिए क्योंकि पुलिसवाले हैं तो आपके पास अक्सर लोग इसी तरह की शिकायत लेकर आते होंगे और अगर बिजली के उपभोक्ता हैं तो आपको यह खबर सावधान करने के लिए है।

साउथ दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स दस्ते ने दिल्ली में बिजली कंपनी के फर्जी विजिलेंस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह कर्मचारी किसी व्यवसायिक परिसर या घर में घुसकर पहले मीटर में सही या फर्जी कमी निकालते थे। उसके बाद मीटर जब्त करने का ड्राम होता था। परिसर या घर वाले जब परेशान हो जाते थे तब रिकार्ड पर ना लाने के बहाने मोटी रकम ऐंठी जाती थी। गिरफ्तार लोगों की पहचान ब्रिजेश शर्मा औऱ संजय कुमार के रूप में हुई है।

नारकोटिक्स दस्ते के इंचार्ज गिरीश कुमार के नेतृत्व में एसआई

वरूण गुलिया, एएसआई राजेन्द्र सिंह, हवलदार विनय कुमार, सिपाही संजय यादव औऱ माला राम की टीम ने इन्हें महरौली बदरपुर रोड से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, एक कार, एक बाइक, एक चोरी का मीटर, फर्जी आई कार्ड और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक यह गैंग काफी समय से काम कर रहा है औऱ अब तक करीब 8 मामलों में लिप्त है। कई मामलों मे तो किसी ने शिकायत ही नहीं की है। दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने अन्य जांच अधिकारियों जिनके पास इस तरह के मामले हैं उन्हें भी पूछताछ के लिए कहा है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास |
30-09-2026