एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत यात्रा करने वाले छात्रों का समूह पहुंचा एसएसबी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत”  अभियान से प्रेरित सशस्त्र सीमा बल की सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित “शैक्षिक भ्रमण सह अध्ययन यात्रा” पर जम्मू और कश्मीर से बैंगलोर और कोलकाता भ्रमण से वापस   दिल्ली पहुंचे छात्रो के समूह से एसएसबी महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने मुलाकात की I इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले इन युवा लड़कों ने शैक्षिक भ्रमण सह अध्ययन यात्रा पर देश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा के अपने अद्भुत अनुभवों को साझा किया। राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण के महत्व पर जोर देते हुए,  महानिदेशक एसएसबी ने भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस शैक्षिक भ्रमण सह अध्ययन यात्रा का आयोजन एसएसबी की 13वीं वाहिनी दिग्निबल द्वारा आयोजित किया गया I इस अध्ययन दौरे में दो समूहों में कुल 56 छात्रों ने भाग लिया, जिसमे से अधिकांश की आयु वर्ग 13-20 के बीच है I 

एसएसबी नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिससे युवा देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं को जान सकें और राष्ट्र की विविधता में एकता के विचार को मजबूत कर सकें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026