आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से आपको हैं ये सारे फायदे जानिए पूरी बात

👁️ 474 Views

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां डिजिटल होंगी। आपके जीवन में इससे क्या बदलाव हो सकता है जानते हैं विस्तार से।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission)  को मंजूरी दे दी है। जिसमें अगले पांच साल के लिए करीब 1600 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें-https://indiavistar.com/varisth-nagrik-diwas-par-apne-bado-ko-bataiye-desh-me-milne-wali-suvidhaey/

बेहतर इलाज

सरकार की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) की मदद से अब दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंचना आसान होगा। वहीं मरीजों की जानकारी ऑनलाइन होने से वे बेहतर तरीके से अपना इलाज करा सकेंगे और साथ ही कहीं भी जाकर आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य खाते के लाभ

आप अपने मोबाइल फोन में जहां चाहें व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख सकेंगे। आपको फिजिकल फाइल ले जाने की जरूरत नहीं होगी। इस खाते में राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली की सभी सुविधाएं एक साथ ली जा सकती हैं।

आयुष्मान भारत ऐप पर हेल्थ अकाउंट कैसे जेनरेट करें

  • ABHA नंबर जेनरेट करने के लिए आपको आधार नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
  • इसके अलावा नाम, जन्म तिथि, लिंग और पते की जानकारी देनी होगी।
  • अगर आपके पास आधार नंबर नहीं है तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस या मोबाइल नंबर देना होगा। यह ABHA नंबर आपको आरोग्य सेतु ऐप में ही दिखाई देगा।
  • उपयोगकर्ता ABHA ऐप या abdm.gov.in/ पर अपना ABHA नंबर जनरेट कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन क्या है?

भारत सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को डिजिटल बनाने के लिए इस मिशन के माध्यम से एक बड़ा कदम उठाया है। इसकी मदद से सभी मरीजों का एक हेल्थ आईडी कार्ड बनाया जाएगा। जिस पर मरीजों के इलाज और उनकी दवाओं का पूरा डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।

इसकी मदद से वे जहां चाहें वहां जा सकेंगे और अपना इलाज आसानी से करा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को Ayushman Bharat Digital Mission शुरू करने की घोषणा की थी।  जिसके बाद इसे छह केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया और अब इसे कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है।

17 करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) के तहत अब तक लगभग 17 करोड़ स्वास्थ्य खाते बनाए जा चुके हैं और अब तक इस मिशन में 10 हजार से अधिक डॉक्टर और 17 हजार से अधिक प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ा जा चुका है. इन संख्या को और बढ़ाने के लिए कई और नए कदम उठाए जाएंगे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या |
15-03-2026