वायरल फीवर से बचाव के कुछ घरेलू नुस्खे

लगभग सारे देश में वायरल फीवर (Viral Fever) तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कई बार लोगों को इसे समझने में काफी देर लग जाती है, तब तक ये पूरी तरह शरीर पर काबू पा चुका होता है। हम आपको बताने जा रहे हैं वायरल फीवर की कुछ खास

बातें और कुछ घरेलू नुस्खे भी जो वायरल फीवर के खिलाफ लड़ाई में आपके लिए मजबूत हथियार साबित हो सकते हैं।

कभी-कभी बारिश के बाद निकलती तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी तापमान में बदलाव कर देती है, जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। यही कारण है कि बुखार के बैक्टीरिया आसानी से शरीर में घर कर जाते हैं। यही शरीर में होने वाले इंफेक्शन का कारण भी है। यह इंफेक्शन तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान में प्रवेश कर जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं इसके लक्षणों के बारे में, कुछ ऐसे संकेत, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है। इससे बचने के लिए घर बैठे कर सकते हैं कुछ आसान उपाय। अलग-अलग तरह के वायरस से होने वाले इन्फेक्शन्स का कारण है वायरल फीवर (Viral Fever)। इसके बुखार का इलाज सिम्प्टम्स के आधार पर किया जाता है, इसलिए इसके लक्षण दिखने पर नजरअंदाज नहीं कर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

वायरल फीवर के लक्षणः

सिरदर्द,जोड़ों में दर्द, आंखों का लाल होना, माथा बहुत तेज गर्म होना,उल्टी और दस्त होना, बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ना, ठंड और कंपकपी लगना, सर्दी-जुकाम, नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी या डायरिया होना।

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

तुलसी की पत्ति

वायरल फीवर (Viral Fever) से निजात पाने के लिए आप तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, तुलसी  की पत्तियों को चबाने से शरीर में फैल रहे वायरस से आपको निजात मिल सकता है। इसके साथ ही आप 10 से 15 तुलसी  के पत्तों में एक चम्मच लौंग के चूर्ण के साथ एक लीटर पानी मिलाकर उसको तब तक उबाले, जब तक वो आधा ना हो जाये। ठंडा होने पर पानी छान लें और हर एक घंटे में पियें, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

मेथी का पानी

वायरल फीवर से जल्द छुटकारा पाने के लिए एक कप मेथी के दाने लें। उसे रातभर भिगों कर रख दें और सुबह छान लें। इसे हर एक घंटे में पिएं।

हल्दी और सौंठ का पाउडर

वायरल फीवर (Viral Fever) में हल्दी और सौंठ का पाउडर भी काफी फायदेमंद है। सौंठ यानी कि अदरक का पाउडर, जिसमें फीवर को ठीक करने वाले गुण मौजूद होते है। इसके लिए बस आपको एक छोटी चम्मच हल्दी, एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर, थोड़ी सी चीनी और एक चम्मच सौंठ का पाउडर मिलाएं। इन सभी चीजों का एक कप पानी में उबाल लें, ठंडा करने के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में पिएं।

धनिये की चाय

धनिये  की चाय वायरल फीवर से छुटकारा दिलाने में आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इसमें कई औषधीय गुण पाये जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।  इसलिए जब भी आपको वायरल फीवर (Viral Fever) लगे तो आप धनिये (Coriander Tea) की चाय का सेवन जरूर करें।

नींबू और शहद

वायरल फीवर (Viral Fever) दूर करने के लिए आप नींबू और शहद की मदद ले सकते हैं. ये काफी असरदार है और हेल्थ के लिए भी काफी फायेदमंद है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026