महिला बीट प्रणाली हो रही है लागू, नोएडा में 350 महिला पुलिसकर्मी होंगी तैनात

👁️ 438 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। महिला बीट प्रणाली यूपी में लागू होने के लिए तैयार है। य़ूपी की योगी सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति-3 अभियान के तहत पूरे प्रदेश में महिला बीट प्रणाली लागू होने जा रही है। इस सिलसिले में नोएडा में समस्त महिला बीट अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला बीट प्रणाली के लिए नोएडा में 350 महिला पुलिसकर्मियों को तैयार किया गया है।

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर 24 अगस्त को महिला बीट पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। महिला बीट अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय पुष्पांजलि देवी, महिला बाल सुरक्षा पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा,एसीपी 2 महिला सुरक्षा रजनी शामिल हुई। महिला बीट प्रणाली के तहत नोएडा में 350 महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। उपरोक्त महिला पुलिस अफसरों मे महिला बीट में तैनात होने वाली महिला पुलिसकर्मियों को बताया कि वह अपनी बीट की महिलाओं से किस तरह समन्वय स्थापित करेंगी। यही नहीं महिलाओं की समस्याओं का पता लगाने के गुर भी उन्हें बताए गए।

महिला संबंधी अपराध या अन्य कोई भी समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा तुरंत उच्च पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। महिला बीट प्रणाली के माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं तक पुलिस सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा, महिला बीट अधिकारी सप्ताह में 02 दिन खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों व झुग्गी झोपडियों में रहने वाली की महिलाओं की समस्याओं को सुनेगें एवं उनका निस्तारण करेगें। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी बिना किसी संकोच के अपनी किसी भी पारिवारिक या सामाजिक समस्या से महिला बीट अधिकारी को अवगत करा सकें। ग्रामीण क्षेत्र की विशेषकर वे महिलां जो पुलिस तक पहुॅचने में असमर्थ रहती हैं, उनका पुलिस तक पहुॅचना अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से एक प्रभावी पहल है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम |
07-03-2026