Netflix की वेब सीरीज Black warrant जिस जेलर पर बनी उसका वीडियो इंटरव्यू, क्यों देखें वेब सीरीज

Netflix की वेब सीरीज Black warrant

Netflix की वेब सीरीज Black Warrant जिस जेलर पर बनी है, उन जेलर का नाम है सुनील गुप्ता। गुनाहगारों को जेल की सलाखों के पीछे रखने की चुनौती का कई अर्सें का अनुभव लेने के बाद जेलर सुनील गुप्ता जब सरकारी सेवा से रिटायर हुए तो उन्होंने किताब लिखी “ब्लैक वांरट” नेटफ्लिक्स पर आ री वेब सीरीज इसी पुस्तक पर आधारित है। इसमें सुनील गुप्ता के उन अनुभवों के बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है जो शायद हम आप जानना तो चाहते हैंं पर जानने के लिए ना तो हमारे पास कोई साधन होता है ना माध्यम।

Netflix की वेब सीरीज Black Warrant में क्या है

मशहूर अभिनेता शशि कपूर के पोते जहान कपूर ने इस वेब सीरीज में जेलर की भूमिका अदा की है। वेब सीरीज में ब्लैक वारंट क्या होती है, फांसी की सजा सुनाए जामे के बाद जेलर से लेकर फांसी प्राप्त करने वाले कैदी पर क्या गुजरती है। जज पेन की निब तोड़ क्यों देता है। यह सभी और ऐसे कई दिलचस्प सवालों का जवाब है। https://indiavistar.com के संपादक आलोक वर्मा ने सुनील गुप्ता से बातचीत की। इस बातचीत का विसतृत वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर देख सकते हैं।

Netflix की वेब सीरीज Black warrant की कहानी तीन जेलरों से शुरू होती है जो जेल में नए भर्ती होते हैं। वह वहां के माहौल को समझने की कोशि कर रहे होते हैं। जेल में कैदियों के गैंग बने होते हैं। जिनमें आपसी रंजिश भी होती है। कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब रंगा बिल्ला नाम के दो अपराधियों के खिलाफ ब्लैक वारंट जारी होता है। इस वारंट का मतलब उन्हें फांसी देने का आदेश कोर्ट से आना होता है।

इसके बाद जेल में फांसी देने की तैयारियां शुरू होती हैं। नए जेलर बने सुनील पहली बार किसी को फांसी चढ़ते हुए देखते हैं। वेब सीृरीज ब्लैक वांरट के सात एपीसोड हैं और हरेक एपीसोड 40-50 मिनट का है। हर एपीसोड में सस्पेंस के साथ साथ रोचकता बनी रहती है। वेब सीरीज को एक बार देखेंगे तो पूरा समाप्त किए बिना शायद ही हटने का मन करे।

यह भी पढ़ें

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार |
21-07-2026