up police bharti 2025: यूपी पुलिस भर्ती 2025 का आवेदन कैसे करेंगे जान लीजिए

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्ती होने वाली है। पुलिस विभाग और कारगार विभाग में 28138 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पुलिस विभाग में सबइंस्पेक्टर के 4543 पदों,आरक्षी के 19220 और बंदीरक्षकों के 2833 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

0
6
up police bharti 2025
up police bharti 2025

up police bharti 2025: यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्ती होने वाली है। पुलिस विभाग और कारगार विभाग में 28138 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पुलिस विभाग में सबइंस्पेक्टर के 4543 पदों,आरक्षी के 19220 और बंदीरक्षकों के 2833 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अप्रैल-मई में रिक्तियां निकालेगा।

up police bharti 2025 के लिए आवदेन इस वेबसाइट पर

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक up police bharti 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को http://uppbpb.gov.in वेबसाइट पर लगातार देखते रहना चाहिए। रिक्तियों से संबंधित सारी जानकारी जल्द इसी वेबसाइट पर उपलब्झ होगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने पिछले साल ही 60244 पदों पर आरक्षियों की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। अब इन रिक्रूटों की ट्रेनिंग शुरू होने वाली है।

इतने सबइंस्पेक्टर के लिए requisition

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष व डीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक 4543 सबइंस्पेक्टर की पदों के लिए मुख्यालय से requisition मिला है। इसमें सबइंस्पेक्टर महिला पीएसी के 106 पद, प्लाटून कमांडर/सबइंस्पेक्टर के 135 पद, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर, सबइंस्पेक्टर पद के 60 और नागरिक सुरक्षा सबइंस्पेक्टर के 4242 पद हैं।

आरक्षी पदों पर होगी सीधी भर्ती

डीजीपी मुख्यालय से आरक्षी पद पर सीधी भर्ती के लिए 19220 पद का अधियाचन भेजा गया। इसमें आरक्षी पीएसी के लिए 9837 पद, आरक्षी यूपी विषेष सुरक्षा बल में 1341 पद, आरक्षी पीएसी महिला बदायूं, गोरखपुर लखनऊ महिला बटालियन में 2282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245 पद, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस के 2444 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं। इनके लिए अप्रैल में विज्ञापन निकलेगा।

बंदीरक्षक पदों पर भी होगी भर्ती

कारागार मुख्यालय बंदीरक्षक यानि जेलवार्डर के 2833 पदों पर नियुक्तियां होंगी। कंप्यूटर आपरेटर के 1153 पदों पर, रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अप्रैल मई में शुरू हो जाएगी। कुशल खिलाड़ी के तहत नागरिक पुलिस के सबइंस्पेक्टर के 91 पद व आरक्षी के 372 और पीएसी के आरक्षी के 174 पदों पर कार्रवाई पहले से ही चल रही है।

यह भी पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now