true crime story: दिल्ली की इस सत्य अपराध कथा एक तरफा इश्क में कत्ल की कहानी है। रिजवान नाम के 19 साल के एक लड़के ने कंस्ट्रक्शन साइट पर एक लड़की को देखा। रिजवान ने उस लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। दोनो में पहले चैट हुआ फिर फोन कॉल्स पर बातें भी। मगर लड़की रिजवान के सेक्स ऑफर और दूसरी बातें मानने को तैयार नहीं थी। फिर रिजवान ने एक खतरनाक साजिश को अंजाम दिया जिसने दिल्ली मे सनसनी फैला दी ।
true crime story में ऐसे खुला मामला
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक 14 अप्रैल की रात को पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एंकलेव में एक 20 साल की लड़की को सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात ने पूर्वी दिल्ली मेें खौफ फैला दिया। मामला काफी संवेदनशील होने के कारण क्राइम ब्रांच ने भी जांच करनी शुरू की।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एसीपी रमेश चंद्र लांबा की निगरानी में इंस्पेक्टर पंकज मलिक और रोहित कुमार के नेतृत्व में एसआई अमित कुमार, एएसआई संजीव कुमार, सुरेश कुमार, हेडकांस्टेबल गजेंद्र सिंह,नरेंद्र कुमार कांस्टेबल रविंद्र कुमार और दिनेश कुमार की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ साथ तकनीकी जांच आदि की भी मदद ली।
पुलिस टीम को पता लगा कि घटना के तुरंत बाद से सुंदर नगरी का रिजवान गायब है। सघन छापेमारी और तलाशी के बाद रिजवान पुलिस को एक ढाबे पर मिल गया जहां वह कत्ल की वारदात वाले कपड़े पहने हुए थी। यह कपड़े मौका ए वारदात पर सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दोस्ती से साजिश तक की कहानी
पूछताछ में रिजवान ने दिल्ली की इस सत्य कथा (true crime story ) की पूरी कड़िया खोल दीं। उसने बताया कि उसने लड़की को पहली बार दिल्ली के आनंद ग्राम इलाके में करीब दो से तीन महीने पहले देखा था, जहाँ वह एक निर्माण स्थल पर वह वेल्डर के रूप में काम कर रहा था। उसने लड़की को पहले इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच पहले ऑनलाइन चैट फिर फोन कॉल पर बात होने लगी।
एक दिन रिजवान ने उसे प्रपोज किया, इस तरह दोनो में दोस्ती हो गई। उसने पुलिस को बताया कि लड़की शारीरिक संबंध का विरोध किया। दोनों की इस दोस्ती मेंं दरार तब बढ़ गया जब रिजवान ने उसे दूसरे लड़के के साथ देखा। संदेह बढ़ा और बहस शुरू हो गई। रिजवान की बार-बार चेतावनी के बावजूद, लड़की ने कथित तौर पर दूसरे लड़के के साथ अपना संबंध खत्म करने से इनकार कर दिया।
ईर्ष्या और विश्वासघात की भावना से प्रेरित होकर, रिजवान ने हत्या की साजिश रची। घटना से दो दिन पहले, उसने एक दोस्त के माध्यम से एक देसी पिस्तौल और कारतूस लिया। 14 अप्रैल की रात को उसने इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से संपर्क किया और उसे रात 8 बजे कोडिया कॉलोनी गेट पर मिलने के लिए बुलाया।
उसके बयान के मुताबिक, उस समय वह नशे में था। थोड़ी देर की बातचीत के बाद दोनों जनता फ्लैट्स इलाके की ओर चल दिए। वहां, जब लड़की ने एक बार फिर अपनी दोस्ती खत्म करने से इनकार कर दिया, तो एक तीखी नोकझोंक में रिजवान ने उस पर दो गोलियां चला दीं, जिससे वह बच न सके। वह मौके से भाग गया और बाद में उसने हथियार अपने एक दोस्त को सौंप दिया।
यह भी पढ़ेंः
- Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका
- सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका
- PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच
- Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए
- बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी












