delhi police news: नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस ने बदमाशों की नकेल कसने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 15 दिनो में रिकार्ड गिरफ्तारी और बरामदगी की गई है। पुलिस का मानना है कि इससे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111/112 के तहत 42 मामले दर्ज किए।
delhi police news: नार्थ वेस्ट पुलिस ने की यह कार्रवाईयां
- नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक अवैध गतिविधियों पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 1,357.5 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस अभियान के दौरान शराब के अवैध कारोबार में शामिल 84 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि स्थानीय क्षेत्र में आपूर्ति के लिए पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब लाई जा रही थी।
भारी मात्रा में अवैध हथियारों की जब्ती
डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक पुलिस ने अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाने के प्रयासों को तेज कर दिया है। इसके तहत की गई कार्रवाई में, सतर्क पुलिस ने 39 चाकू, 11 देशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी और 01 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- जुए के खिलाफ कार्रवाई:-
पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी संचालन की आशंका वाले कई स्थानों पर छापेमारी कर 188 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त, चल रहे प्रवर्तन प्रयासों के तहत 2,77,785 रुपये नकद और जुए का सामान जब्त किया गया। - इसी तरह ड्रग्स के खिलाफ की गई कार्रवाई में 752.26 ग्राम गांजा, 1.21261 किलोग्राम स्मैक और 01 बाइक जब्त की और अवैध गतिविधियों में शामिल 51 ड्रग पेडलर्स/रिसीवर को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ेंः
- साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल
- सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए
- सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है?
- सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा
- निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच













