सोशल मीडिया से लड़कियों के फोटो चुरा कर उन्हें इस तरह धमकाता था यह शख्स

👁️ 520 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मौजूद लड़कियों के फोटो चुरा कर एक शख्स पहले फोटो से छेड़छाड़ कर फर्जी फोटो बना लेता था। सोशल मीडिया के माध्यम से फिर उन लड़कियों को धमकी देता था कि वह फोटो सार्वजनिक कर देगा। सोशल मीडिया पर फोटो सार्वजनिक ना हो इसकी एवज में वह लड़कियों से उनके निजी अंगो की तस्वीर औऱ पैसे की मांग करता था। इसी क्रम में उसने दिल्ली में इंडूसिंड बैंक की मैनेजर से भी वसूली की कोशिश की। महिला ने दक्षिणाी दिल्ली पुलिस में शिकायत दी। दक्षिणी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस शख्स को दबोच लिया।

दक्षिणी दिल्ली पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर के मुताबिक बैंक मैनेजर ने इंस्टाग्राम खाते के हैक होने की शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि कोई उसकी नंगी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी दे रहा है। इसके बदले में उससे पैसे की मांग की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आपरेशन सेल के एसीपी बिजेन्द्र सिंह की देखरेख में साइबर सेल के इंस्पेक्टर अजीत के नेतृत्व में एसआई अनिल राठौर, संजय हूड्डा, एएसआई सुरेन्द्र, हेडकांस्टेबल ललित, कांस्टेबल विनय, दीपक, सुमित और महिला कांस्टेबल रेणु की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी इंटरनेट काल्स का सहारा लेता है। सर्विस प्रोवाइ़डर आदि की मदद से पुलिस ने आखिरकार नोएडा निवासी सुनित झा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह केवल 12 वी पास है। वह अब तक करीब 100 महिलओं को अपना शिकार बना चुका है। वह सबसे पहले सोशल मीडिया खाते से महिलाओं का प्रोफाइल फोटो चोरी कर लेता था। इसके बाद फोटो में छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीर बना लेता था। इसके बाद संबंधित महिला को नंगी तस्वीर अपलोड करने की धमकी दे देता था। जब महिला कोई सबूत मांगती थी तो वह फर्जी बनाई फोटो उसे भेज कर डराता था। वह इसके बदले पैसे और निजी अंगो की तस्वीरें मांगा करता था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम |
07-04-2026