भीगे चने का पानी पीने के हैं कई लाभ जानिए विस्तार से

भीगे चने का पानी कितना फायदेमंद है इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। जानिए और शुरू कीजिए भीगे चने का पानी पीना.....

भीगे चने का पानी सेहत के लिए कई लाभ देता है। हम सबको मालूम है कि अंकुरित चना खाने के कई फायदे हैं। लेकिन डायट एक्सपर्ट के मुताबिक भीगे चने का पानी भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। जिन लोगों को कच्चे चने खाना पसंद नहीं है वह भीगे चने का पानी पीकर कई लाभ ले सकते हैं।

डायट एक्सपर्ट के मुताबिक चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन ए,बी,सी, डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह पूरी तरह से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन और खनिज यानि मिनरल्स की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। अगर रोज सुबह भीगे चने का पानी खाली पेट पिया जाए तो कई बीमारियां शरीर से दूर रह सकती हैं।  

ऐसे करें तैयार

रात में सोने से पहले चने को धोकर रात भर के लिए पानी में भीगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। अगर कच्चे चने का पानी न भी पीना चाहें तो चनो को उबालें, उबालने के दौरान जो पानी बचता है उसे पी सकते हैं स्वाद के लिए पानी को छानकर इसमें भुना जीरा, काला नमक और नींबू मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।  

भीगे चने के पानी से मिलने वाले लाभ

रोज़ाना सुबह खाली पेट कच्चे चने के पानी का सेवन करने से शरीर तमाम तरह की बीमारियों से बचा रहेगा और बार-बार बीमार होने का खतरा कम होगा। इससे आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी। रोज़ाना चने का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। अगर वजन घटाना चाहते हैं तो रोज चने का पानी पीएं।  इसको पीने से थकान और कमज़ोरी भी महसूस नहीं होती है और पेट भी काफी समय तक भरा हुआ सा महसूस होता है। ये कब्ज़ को दूर करने और पेट को साफ़ करने में काफी मदद करता है. इसके साथ ही गैस, अपच जैसी दिक्कतों से भी निजात दिलाता है। यह स्किन को अंदरूनी तौर पर साफ करने में भी मदद करता है। यह स्किन सम्बन्धी कई तरह की दिक्कतों को होने से बचाता है और नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाने का काम करता है।

disclaimer-उपरोक्त आलेख विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर है। उपरोक्त जानकारी की सत्यता की जिम्मेवारी किसी भी सूरत में इंडिया विस्तार की नहीं हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? |
25-06-2026