SSB Full Form-एसएसबी क्या है पूरी जानकारी यहां

SSB Full Form

SSB Full Form-प्रतियोगी छात्रों के लिए अक्सर कोई ना कोई परीक्षा आयोजित होती रहती है। कई छात्र इन भर्ती परीक्षाओं के लघु फार्म को समझ नहीं पाते हैं। इसलिए कई नामों को लेकर कंप्यूजन की स्थिति बनी रहती है। एसएसबी भी एक ऐसा ही नाम है जिसको लेकर प्रतियोगी छात्र काफी उलझन में रहते हैं। इसकी परीक्षा अक्सर निकलती रहती है। इस लेख में हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे। एसएसबी के दो फुल फार्म हैं हम यहां दोनो के बारे में आपको जानकारी देंगे।

SSB Full Form in Hindi

SSB का पहला फुल फार्म Service Selection Board होता है। हिंदी में इसे सेवा चयन बोर्ड भी कहते हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों में इंटरव्यू का आयोजन करते हैं। यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित किया जाता है। इसमें शारीरिक फिटनेस की अपेक्षा मानसिक फिटनेस पर ज्यादा जोर दिया जाता है। जो भी प्रतियोगी नौसना या वायु सेना में ऑफिसर बनने की इच्छा रखते हैं उन्हें लिखित परीक्षा के समाशोधन के बाद एसएसबी के इंटरव्यू से गुजरना होता है।

इस प्रक्रिया को भारत सरकार ने ब्रिटीश सरकार से अडॉप्ट किया था। 1941 में इसे अपनाया गया था। उस दौरान पूरे भारत में इंटरव्यू के लिए सिर्फ 6 केंद्र बनाए गए थे। वहीं केंद्र सेना में भर्ती करने के लिए इंटरव्यू लेते हैं। इस प्रक्रिया में इंटरव्यू ही भर्ती का आधार होता है। वैसे इस प्रक्रिया का प्रारंभ सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने की थी। 1917 में ब्रिटीश ने इसे अपनाया।

इस प्रक्रिया में केवल अविवाहित उम्मीदवार ही हिस्सा लेते हैं। इसके लिए पहले उम्मीदवार को यूपीएससी (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (Joint Defence Service) की परीक्षा को क्लियर करना जरूरी है। इसका मुख्य आधार 12 क्लास की मेरिट को मानी जाती है। एसएसबी हर साल 12वीं क्लास के मार्क्स की मेरिट निकालती रहती है। एसएसबी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से कम होनी चाहिए।

एसएसबी (SSB) का दूसरा फुल फार्म सशस्त्र सीमा बल (Shastra Seema Bal) भी है। यह भारत का एक सीमा सुरक्षा बल है जो नेपाल और भूटान में तैनात है। सबसे पहले यह बल 1963 में स्पेशल सर्विस ब्यूरो के नाम से भारत चीन युद्ध के बाद सीमाओं को मजबूत करने के ख्याल से बनाया गया था। इसमें भर्ती के लिए 17-25 साल की आयु होना चाहिए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें |
09-11-2026