Singham:क्या आप जानते हैं सिंघम का मतलब? कहां से लिया गया ये शब्द

Singham
👁️ 631 Views

Singham:अजय देवगन की फिल्म सिंघम तो आपन जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने खूब चर्चा बटोरी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंघम का मतलब होता क्या है, यह किस भाषा से लिया गया है। सिंघम हिंदी भाषा का शब्द नहीं है। हिंदी में कई ऐसे शब्द हैं जो खूब प्रयोग किए जाते हैं मगर लोग उसका मतलब भी नहीं जानते हैं और यह भी नहीं जानते हैं कि वह शब्द हिंदी का है या नहीं। आइए आपको सिंघम का मतलब समझाते हैं।

सिंघम कहां से आया है

तमिल में शेर के लिए शब्द सिंघम या सिंघ का इस्तेमाल किया जाता है। इसे संस्कृत से लिया गया है। वहीं बर्मीज में इसे ‘थिहा’ लिखा जाता है। यह पाली संस्करण सिहा से प्राप्त होता है। सिंघम शब्द का मूल अर्थ समझें तो वह शेर ही होता है। इसे कई भाषाओं में इस्तेमाल किया जाने लगा है। अपनी ताकत को बताने के लिए कई लोग इसे अपने नाम के साथ जोड़कर भी प्रयोग करते हैं।

कब से चर्चा में

वैसे तो तमिल में सिंघम कई सालों से प्रयोग किया जाता रहा है। मगर यह शब्द असल चर्चा में साल 2011 के बाद आया। इस साल अजय देवगन अभिनीत फिल्म सिंघम आई थी। सिंघम फिल्म काफी लोकप्रिय हुई। उसी समय से लोगों की जुबान पर सिंघम शब्द चढ़ गया। उसके बाद से ही तेज तर्रार अफसरों को मीडिया में सिंघम के नाम से लिखा बोला जाने लगा। लेडी सिंघम जैसे शब्द भी प्रचलन में तभी से आए।

उम्मीद है सिंघम का मतलब आप अब जान गए होंगे। इस लेख का मकसद यही था कि आपको सिंघम का मतलब बता सकें। ताकि आप जब इस शब्द का इस्तेमाल करें तो आपको इसका मतलब और उत्पति दोनों पता हों। सिंघम शब्द का उपयोग कई लोग करते हैं लेकिन उनमें से कई को इसका मतलब भी नहीं पता है। जो शब्द इस्तेमाल किया जाए उसका मतलब पता हो तो बात अलग ही होती है।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा |
06-04-2026