टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

👁️ 515 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर को दिल्ली की रोहिणी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोहिणी के स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़े शार्प शूटर की पहचान साहिल उर्फ पुनीत कुमार के रूप में हुई है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल के मुताबिक स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि टिल्लू गैंग का शार्प शूटर जापानी पार्क किसी से मिलने आ रहा है। सूचना के आधार पर एसीपी ब्रह्मजीत सिंह की देखरेख और इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एसआई जगदीश, एएसआई रूपेश, रविन्द्र, कांस्टेबल अमन, प्रवीण और अक्षय की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर जाल बिछाकर साहिल उर्फ पुनीत को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता लगा कि साहिल जेल में बंद गैंगस्टर चिकू से संपर्क में था। 26 साल का साहिल बीए प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई कर चुका है। वह गरीब घर से है उसके पिता की मौत साल 2019 में हो चुकी है। उसने हाल ही में कुख्यात टिल्लू के खास चिकू के लिए काम करना शुरू किया है।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
10-03-2026