Satta Market:क्या आप जानते हैं मटका, सट्टा और लॉटरी की ये बातें

Satta Market
👁️ 581 Views

Satta Market:भारत में सट्टे का मार्केट साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। बताते हैं कि इस समय भारत में कुल सट्टे का बाजार 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। हमारे देश में तरह तरह के सट्टे खेले जाते हैं। क्रिकेट और चुनाव पर लगने वाले सट्टे के अलावा और भी कई प्रकार के सट्टे खेले जाते हैं। देश में मटका का भी खूब प्रचलन है। इसके अलावा लॉटरी की तो कोई ना कोई खबर आप आए दिन पढ़ ही लेते होंगे।

सट्टा और मटका

सट्टा और मटका दोनो एक प्रकार का जुआ है। इन दोनों का ही देश में बहुत प्रचलन है। दोनो में हार जीत का फैसला ड्रा से होता है। यह खेल नंबरों से खेला जाता है। लोग नंबरों पर ही पैसा लगाते हैं। वह नंबर खुलता है तभी उस नंबर पर पैसा लगाने वाले को पैसा मिलता है। इसमें बहुत से लोग अलग-अलग नंबरों पर पैसा लगाते हैं। इसमें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकार से जीत की राशि तय की जाती है। कुछ राज्यों में जीतने पर 10 गुना पैसे दिए जाते हैं। इसके लिए कई सारे वेबसाइट भी अवैध रूप से चल रहे हैं।

लॉटरी इनसे अलग है। इसे एक स्कीम कहा जा सकता है। इसमें बहुत सारे लोग एक टिकट खरीदते हैं। इसमें एक या एक से अधिक जीतने वाले को इनाम के तौर पर पैसे या कोई चीज दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा रेगुलेशन एक्ट 1998 के तहत लॉटरी को मान्यता दी गई है। मटका और सट्टा पूरी तरह से अवैध है।

मटका और सट्टा जहां भी खेला जाता है वह गैरकानूनी रूप से खेला जाता है। लॉटरी को मान्यता जरूर प्राप्त है। लेकिन यह भी हर कोई नहीं खेला सकता। राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत डिस्ट्रीब्यूटर ही इसका आयोजन कर सकते हैं। भारत में केरल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, मिजोरम, वेस्ट बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैमड और मेघालय जैसे राज्यों में लॉटरी खेल सकते हैं। बाकि जगहों पर इस पर प्रतिबंध हैं।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई |
16-03-2026