सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी

“सरके चुनर” गाने का विवाद कैसे शुरू हुआ और बैन तक कैसे पहुंचा—पूरी टाइमलाइन और वजहें एक ही जगह जानिए।
सरके चुनरी गाना विवाद प्रदर्शन और सोशल मीडिया ट्रेंड
👁️ 14 Views

एक गाना रिलीज हुआ, कुछ ही घंटो मे वायरल हुआ…..फिर विरोध शुरू हुआ….और देखते ही देखते मामला बैन तक पहुंच गया। “सरके चुनर विवाद” सिर्फ एक गाने का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह सोशल मीडिया संस्कृति और अभिव्यक्ति की सीमाओं पर बड़ी बहस बन गया।

सरके चुनर..क्या है गाना

‘सरके चुनर तेरी सरके’ फिल्म KD: The Devil का एक प्रमोशनल आइटम सॉन्ग है।

  • रिलीज डेट: 15 मार्च 2026
  • गायिका: मंगली (सत्यावती राठोड)
  • संगीत: अर्जुन जान्या
  • लिरिक्स: रकीब आलम (हिंदी) / डायरेक्टर प्रेम (कन्नड़ ओरिजिनल)
  • कास्ट: नोरा फतेही पर फिल्माया गया, संजय दत्त भी थे साथ
  • भाषाएं: हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम — 5 भाषाओं में रिलीज
  • म्यूजिक लेबल: KVN Productions / Anand Audio

गाने में नोरा फतेही एक डांस बार सेटिंग में घाघरा-चोली पहने डांस करती नज़र आती हैं। गाने की थीम ‘खलनायक’ स्टाइल से इंस्पायर्ड बताई गई थी।

सरके चुनर विवाद की शुरूआत कैसे हुई

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई थी। गाने के बोल और सीन कुछ लोगों को मनोरंजक लगे तो कुछ लोगों ने इसे फूहड़ और अश्लील करार दिया। 16 मार्च 2026 को जब लिरिक्स वीडियो आया तो विवाद और भड़क गया।

ट्विटर/X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब कमेंट सेक्शन में गाने के खिलाफ प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। #BanSarkeChunari ट्रेंड करने लगा।

सरके चुनर रिलीज से बैन तक की टाइम लाइन

15 मार्च 2026 — गाना रिलीज KVN Productions के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर हिंदी वर्जन रिलीज हुआ। शुरुआत में व्यूज तेजी से बढ़े।

16 मार्च 2026 — लिरिक्स वीडियो और बवाल लिरिक्स वीडियो आते ही #BanSarkeChunari ट्रेंड करने लगा। NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

17 मार्च 2026 — बड़े एक्शन

  • अरमान मलिक ने X पर लिखा: “Commercial songwriting has hit a new low”
  • कंगना रनौत ने संसद के बाहर Bollywood की आलोचना की
  • एडवोकेट विनीत जिंदल ने CBFC और MIB में शिकायत दर्ज की
  • Delhi Police Cyber Cell में FIR की मांग
  • NHRC ने मेकर्स को नोटिस जारी किया
  • AICWA ने बैन और FIR की मांग करते हुए Prasoon Joshi को पत्र लिखा
  • मेकर्स ने हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटाया
  • नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम से भी वीडियो डिलीट किया

18 मार्च 2026 — लिरिसिस्ट का बयान हिंदी लिरिसिस्ट रकीब आलम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कन्नड़ ओरिजिनल का शब्द-दर-शब्द अनुवाद किया था और माफी मांगी।

किसने क्या कहा

कंगना रनौत (BJP MP & Actress) संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि पूरा देश इनकी निंदा कर रहा है लेकिन इन्हें कोई शर्म नहीं। उन्होंने ऐसे कंटेंट पर सख्त नियम बनाने की मांग की।

फिल्ममेकर ओनिर ओनिर ने X पर गाने के लिरिक्स पर नाराजगी जताई और इसे अस्वीकार्य बताया।

राक्षिता (डायरेक्टर प्रेम की पत्नी) राक्षिता ने ‘Selective Outrage’ का सवाल उठाया और पूछा कि जब ‘Choli Ke Peeche’, ‘Dreamum Wakeupum’ रिलीज हुए थे तो आपत्ति क्यों नहीं थी?

कानूनी कार्रवाई — क्या-क्या हुआ?

  • CBFC शिकायत: एडवोकेट विनीत जिंदल ने गाने को अश्लील और नाबालिगों के लिए हानिकारक बताया
  • MIB शिकायत: Ministry of Information & Broadcasting से सख्त दिशा-निर्देश की मांग
  • Delhi Police Cyber Cell: FIR की मांग — डायरेक्टर प्रेम, कंपोजर अर्जुन जान्या, लिरिसिस्ट रकीब आलम नामजद
  • NHRC नोटिस: नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने मेकर्स को नोटिस जारी किया
  • AICWA की मांग: Prasoon Joshi को पत्र — सभी प्लेटफॉर्म से बैन, फिल्म की दोबारा जांच, प्रोड्यूसर्स पर FIR

मेकर्स ने क्या किया?

  • हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटाया (17 मार्च)
  • नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट किया
  • नए वर्जन पर काम शुरू करने की बात कही
  • तमिल और कन्नड़ वर्जन अभी भी उपलब्ध
  • संजय दत्त और नोरा फतेही की अब तक चुप्पी

बड़ा सवाल: अगर हिंदी वर्जन आपत्तिजनक था, तो कन्नड़/तमिल वर्जन पर एक्शन क्यों नहीं?

KD: The Devil — फिल्म की जानकारी

  • फिल्म: KD: The Devil
  • भाषा: कन्नड़ (Pan-India Release)
  • डायरेक्टर: प्रेम
  • लीड कास्ट: ध्रुव सर्जा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, V. रविचंद्रन
  • Pan-India Release: 30 अप्रैल 2026
  • थीम: 1970 के दशक के अंडरवर्ल्ड पर आधारित एक्शन क्राइम ड्रामा

क्या विवाद जानबूझकर था?

AICWA ने सवाल उठाया कि क्या यह विवाद पब्लिसिटी के लिए जानबूझकर पैदा किया गया?

  • तर्क 1 (हाँ): फिल्म अप्रैल में है, गाना पहले ही ट्रेंड हो गया — “Bad publicity is also publicity”
  • तर्क 2 (नहीं): कन्नड़ ओरिजिनल में यही बोल थे, हिंदी अनुवाद में दिक्कत आई
  • तर्क 3 (Selective Outrage): पुराने विवादित गाने भी इसी श्रेणी में थे, तब आवाज़ क्यों नहीं उठी?

यह भी पढ़ेंः south indian film: साल 2024 में तलाक लेकर अलग हो गए ये फिल्मी जोड़े

आगे क्या होगा?

  • 30 अप्रैल को KD: The Devil रिलीज — बॉक्स ऑफिस पर विवाद का असर दिखेगा
  • CBFC और MIB का जवाब आना बाकी
  • गाने का नया वर्जन बदले बोलों के साथ आ सकता है
  • संजय दत्त और नोरा फतेही का बयान अब तक नहीं आया
  • यह विवाद कन्नड़ बनाम हिंदी बेल्ट का मुद्दा भी बन सकता है

निष्कर्ष

‘सरके चुनर तेरी सरके’ महज एक गाने का विवाद नहीं है — यह भारतीय सिनेमा में रचनात्मक स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच की लड़ाई का ताजा उदाहरण है। KD: The Devil अप्रैल में रिलीज होगी तो यह विवाद इसे और अधिक चर्चा में रखेगा।

क्या आपको लगता है कि ऐसे गानों पर सख्त नियम होने चाहिए? नीचे कमेंट करें।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
18-03-2026