Sapne me tatti Dekhna-सपने में मल त्यागने या दूसरे का मल देखने का मतलब जानिए

sapne me tatti dekhna
👁️ 2121 Views

Sapne me tatti Dekhna-कई बार नींद में आप मल देखते हैं। कभी खुद को मल त्यागते हुए सपना दिखाई देता है तो कभी दूसरे का मल भी सपने में दिखाई दे जाता है। मल का सपना किस रूप में क्या संकेत देता है यह जानना जरूरी होता है। इस लेख में आइए जानते हैं कि सपने में मल को किस तरह देखने का संकेत क्या होता है।

Sapne me tatti Dekhna hindi

आम तौर पर सपने में मल यानि पॉटी, लैट्रीन देखना शुभ संकेत माना जाता है। बहुत से लोग बताते हैं कि सपने में मल देखने का मतलब धन प्राप्ति है। माना जाता है कि यदि सपने में आप खुद को मल त्याग करते हुए देखते हैं तो यह सपना धन मिलने का संकेत दे रहा होता है। वैसे इस तरह के सपने का मतलब उत्तम स्वास्थ्य से भी लगाया जाता है। माना जाता है कि यह सपना स्वास्थ्य बेहतर होने का संकेत दे रहा होता है।

कई बार अप्रत्याशित रूप से आप सपने में मल खाते हुए देख लेते हैं। माना जाता है कि ऐसा सपना रूके हुए धन की प्राप्ति का संकेत दे रहा होता है। सपने में पैर या शरीर में मल लगना भले ही दिमाग में घृणा का अहसास करा दे मगर यह सपना भी शुभ माना गया है। माना जाता है कि यह सपना बताता है कि आपको कहीं से धन मिलने वाला है।

सपने में लैट्रिन साफ करते हुए देखना इस बात का संकेत है कि आपका रूका हुआ काम बनने वाला है। सपने में टॉयलेट करना भी एक शुभ स्वप्न्न माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना बताता है कि आपको धन प्राप्ति के योग बनने शुरू हो गए हैं। यदि सपने में मूत्र के साथ मल त्याहते हुए देखें तो खर्चों को लेकर सावधानी बरतना शुरू कर दीजिए। सपने में पैंट में लैट्रिन होना बताता है कि आप गलतियों को छिपा रहे हैं। सपने में छोटे बच्चे को लैट्रिन करते देखना शुभ है।

(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। )

यह भी पढ़ें-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
11-03-2026