दिल्ली के इन पुलिसवालों को मिला सीपी का रिवार्ड

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने दिल्ली के विभिन्न जिलो में तैनात 29 पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए रिवार्ड दिया है। इनमें इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। क्राइम रिव्यू और कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक में सीपी एस एन श्रीवास्तव ने इन पुलिसकर्मियों को रिवार्ड देने की घोषणा की।

रोहिणी पुलिस ने दिन दहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इसके लिए रोहिणी के कंझावला थाने के इंस्पेक्टर गिरीश गोठवाल, कांस्टेबल नवीत, मंजीत और राजपाल को रिवार्ड दिया गया। इसी तरह नांगलोई पुलिस ने एक महिला के साथ लूट और बलात्कार करने वालो दो बदमनाशों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नांगलोई एसएचओ वी एन झा, महिला एसआई रीना, हवलदार बिज्नेद्र, नवीन और कांस्टेबल मंजीत को रिवार्ड दिया गया है। इसी तरह कुख्यात बदमाश राजू बासोदिया के साथियों की गिरफ्तारी के लिए द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज नवीन कुमार, एसआई राजीव, बिजेन्द्र, मंजीत, एएसआई उमेश, सुरेन्द्र, हवलदार सुमित, अशोक,सिपाही प्रवीण और राज राम को रिवार्ड दिया गया। इसी तरह कुख्यात दो लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए बवाना एसएचओ दर्शन लाल, एस आई रिंकू, एएसआई नरेन्द्र और सिपाही चेतन को रिवार्ड दिया गया। इसी तरह लक्ष्मी नगर में एक वरिष्ठ नागरिक की हत्या का मामला सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सिंह, एसआई नितिन, इंद्रवीर, हवलदार सत्येन्द्र और सिपाही सुनील को रिवार्ड दिया गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
10-10-2026