बिहार चुनाव में बीजेपी को पीएम मोदी की रैलियां औऱ नीतीश के चेहरे का सहारा

पटना, इंडिया विस्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पीएम मोदी की रैलियां और नीतीश कुमार के चेहरे का सहारा है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी ताकत के साथ उतरने जा रहा है। इसके लिए भाजपा मीडिया सेंटर में एनडीए द्वारा पिछले 15 सालों में किये गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। एनडीए अपने कामों को बड़े ही आक्रामक तरीके से जनता के सामने रखने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने बाक़ायदा रिपोर्ट कार्ड बनाया है और जन-जन तक पहुंचाने का रोड मैप भी तैयार कर लिया है।

पीएम मोदी की 12 रैलियां

बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियाँ करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 रैलियां करेंगे। जिनमें 23 अक्टूबर को सासाराम, गया व भागलपुर, 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं पटना, 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण एवं समस्तीपुर व 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा होगी।

सभी रैलियों में सोशल डिस्टेंसिंग और प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा इसके साथ ही रैलियों में आने वाले लोगों की संख्या भी चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित की गई है जिसका पालन किया जाएगा परंतु प्रधानमंत्री का भाषण ज्यादा से ज्यादा लोग सुन सकें इसके लिए अलग-अलग जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।

विधि एवं न्‍याय और संचार, इलेक्‍ट्रानिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक बार फिर स्पष्ट रुप से कह दिया एनडीए पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और पूरा विश्वास है बिहार की जनता का निर्णायक बहुमत हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम काफी तेजी से काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।

नीतीश का चेहरा

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे अंदर जनता के विकास के प्रति जिम्मेवारी का भाव है परंतु दूसरी तरफ  अपने परिवार की जागीर बनाने का अहंकार है। एक तरफ हम सरकार के द्वारा किए गए कामों की चर्चा कर रहे हैं, हर घर बिजली, हर घर पानी पहुंचा रहे हैं, गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जा रहा है, बेटियों को सम्मान दिया जा रहा है। नीतीश कुमार ने बिहार की बच्चियों को साइकिल दी तो नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की बेटियों को एयरफोर्स के फाइटर प्लेन को उड़ाने का मौका दिया।  दूसरी तरफ वो अपने विरासत की तस्वीर को लगाने में शर्मा रहे हैं क्योंकि विरासत की याद दिलाएंगे तो खौफ, अपहरण, लूट एवं भ्रष्टाचार की याद आएगी। उन्होंने कहा कि राजद का जन्म ही नेता को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए हुआ था।

राजद के शासन की याद दिलाते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नोखा में जब उनपर हमला हुआ था तो दो महीने तक पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किया था लेकिन नीतीश सरकार के आते ही बयान दर्ज किया गया। ऐसा था राजद का शासनकाल ! रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के विकास के मामले में राजद की बुनियाद कमजोर है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड बिहार के विकास की कहानी बताता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो काम हुए हैं उसके बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से हम सरकार की जन-कल्याण योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

विकास का नाम

जदयू नेता और बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पहले चुनाव जाति के नाम पर होते थे लेकिन एनडीए सरकार के आने के बाद अब विकास के नाम पर चुनाव होते हैं। राजद पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राजद की केवल पीढ़ी बदली है प्रवृति नहीं। उनके 15 वर्षों के शासन में बिहार से काफी पलायन हुए लेकिन एनडीए के आने के बाद बिहार की तस्वीर बदली गई है। इस प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने किया। इस वार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिज़वान,विकासशील इंसान पार्टी के प्रवक्ता विश्वनाथ राम एवं भाजपा प्रदेश कार्य समीति के सदस्य संतोष पाठक मौजूद रहे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच |
18-09-2026