pm kisan Yojana-देश की जनसंख्या का आधा से ज्यादा हिस्सा खेती और किसानी के जरिए ही अपनी आजीविका चलाता है। इसलिए सरकार किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है। भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इस योजना के जरिए किसानों को साल में 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। योजना की 20 वीं किश्त जुलाई के समाप्ति तक आ सकती है।
Pm Kisan yojana Hindi इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
24 फरवरी को Pm kisan nidhi की 19 वीं किश्त जारी हो रही है। लेकिन इस किश्त का लाभ कई किसानों को नहीं मिलेगा। सरकार ने सभी किसानों को योजना में लाभ लेने के लिए ई केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया था। अब जिन किसानों ने ई केवाईसी नहीं करवाया होगा उन्हें इस किश्त का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जिन किसानों के खाते में डीबीटी यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा बंद है इनकी भी किश्त अटक सकती है।
ऐसे जाने स्टेटस
आपको इस किश्त का लाभ मिल रहा है कि नहीं, आपके खाते में आई राशि का चेक या आप अपने स्टेटस की जांच के लिए http://pmkisan.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं।
क्या है PM Kisan samman nidhi
सबसे पहले तो आपके बताते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि है क्या। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को उनके खाते में हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेज रही है। यह रकम 3 किश्तों के रूप में जारी की जाती है। हर किश्त के अंतर्गत 2 हजार रु किसानों के खाते में भेजी जाती है।
एक परिवार में एक सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा सकता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेतों की खसरा खतौनी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है। इस योजना में 18-40 साल की उम्र वाले किसान आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद हर माह इसमें 55 से लेकर 200 रु का निवेश करना होता है। निवेश की राशि आवेदक के उम्र के आधार पर तय होती है। 60 की उम्र होने पर किसान को हर महीने तीन हजार रु की पेंशन मिलती है।
इस योजना से संबंधित विशेष जानकारी या मदद पाने के लिए इसके अधिकारिक ई मेल पते pmkisan-ict@gov.in पर मेल किया जा सकता है। इस योजना के वेबसाइट पर जाकर भी इसके बारे में विस्तृत जानकारी पाई जा सकती है और ईकेवाईसी भी करवाया जा सकता है। इस योजना की वेबसाइट http://pmkisan.gov.in है। इस योजना में उन्हीं किसानों की किश्त अभी तक अटकी है जिन्होंने ईकेवाईसी नहीं करवाई है या भू सत्यापन नहीं हुआ है। अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए 155261 पर कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए
- IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा?
- WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान
- वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा
- सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी












