खूनी खेल का अंत: ₹100 करोड़ की जमीन हड़पने का वांटेड, नवीन खाती गैंग का कुख्यात गुर्गा ‘मन्नू पंडित’ गिरफ्त में

नवीन खाती गैंग वांटेड
👁️ 229 Views

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ/वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, कुख्यात नवीन खट्टी गैंग के एक सक्रिय सदस्य, वरुण भारद्वाज उर्फ मन्नू पंडित (उम्र 39 वर्ष) को धर दबोचा है। यह अपराधी एक हाई-प्रोफाइल लैंड ग्रैबिंग केस में वांछित था, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। स्पेशल स्टाफ को लगातार सूचना मिल रही थी कि यह नवीन खाती गैंग वांटेड सदस्य लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है।

कैसे हुआ यह हाई-टेक एनकाउंटर?

वेस्ट दिल्ली पुलिस डीसीपी दराडे शरद भास्कर के मुताबिक वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ को लगातार सूचना मिल रही थी कि 12 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त मन्नू पंडित लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। यह बदमाश पीएस डाबरी के एक बड़े लैंड ग्रैबिंग केस में मुख्य रूप से वांटेड था।

वीडियो देखेंः

जरुर पढ़ेंः दिल्ली में पारदी गैंग के खिलाफ ऑपरेशन — दो कुख्यात अपराधी पकड़े गए

इस कुख्यात अपराधी का पता लगाने के लिए, एसीपी विजय सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में, एसआई मनीष, एएसआई ऋषि, एएसआई विनोद, एचसी गुमान और एचसी उमेश की टीम ने ह्यूमन इंटेलिजेंस (मुखबिर) और टेक्निकल सर्विलांस का जाल बिछाया।

यह भी पढ़ेंः crime story: बाप रे बाप इतनी डिग्रीयां हासिल करने वाला डकैत!

ऑपरेशन की रात: 27-28 नवंबर 2025 की दरमियानी रात को, टीम को एक विश्वसनीय सूचना मिली कि मन्नू पंडित तिलक नगर क्षेत्र में आने वाला है। बिना एक पल गंवाए, स्पेशल स्टाफ की टीम ने CRPF स्कूल, तिलक विहार के पीछे जाल बिछाया। अपराधी जैसे ही निर्धारित स्थान पर पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान, अपराधी के पास से एक देसी पिस्तौल (कंट्री-मेड पिस्टल) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर, पीएस तिलक नगर में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

कौन है यह कुख्यात ‘मन्नू पंडित’?

  • नाम: वरुण भारद्वाज @ मन्नू पंडित
  • उम्र: 39 वर्ष
  • अपराध प्रोफाइल: 12वीं फेल, कम उम्र में ही आपराधिक संगत में पड़ गया और नवीन खट्टी गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया।
  • गंभीर अपराध: 2014 में उसने एक हत्या को अंजाम दिया था, जिसके बाद उसने 7 साल जेल में बिताए और 2021 में रिहा हुआ।
  • जेल से रिहाई के बाद: रिहाई के बाद भी उसने अपने आपराधिक रास्ते नहीं छोड़े। वह वेस्ट और द्वारका जिलों में जमीन विवादों और लैंड ग्रैबिंग की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई |
16-03-2026