अवैध संबंध में हुई हत्या ने खोला ऑफ रिकार्ड हत्या का भी राज

👁️ 488 Views

अवैध संबंध में हुई हत्या ने एक महीने पहले हुई ऑफ रिकार्ड हत्या का राज भी खोल दिया। मामला दिल्ली के बेगमपुर का है। अवैध संबंध में हुई हत्या के आरोपियो ने बताया कि एक महीने पहले वह हत्या के शिकार की मां को भी मार चुके हैं। ये अलग बात है कि मां की मौत पर किसी का शक नहीं गया था। रोहिणी पुलिस ने इस सिलिसले में एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीमा

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल के मुताबिक 21 फरवरी को सुबह करीब 6 बजे हेलीपेड रोड पर लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को खून से सरोबार 35 साल के प्रदीप की लाश मिली थी। लाश के पास ही उसकी मोटर साइकिल भी पड़ी हुई थी। हत्यारों ने प्रदीप की हत्या गोली मारकर की थी। वह दूध बेचने का काम करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी ब्रह्मजीत सिंह की देखरेख में स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एसआई सुशील, एएसआई नीरज, रूपेश, सुरेश, हेडकांस्टेबल स्वराज, विनोद, कांस्टेबल विकास औऱ सन्नी की टीम बनाई गई।

प्रदीप

जांच के दौरान पता लगा कि हत्या के शिकार हुए प्रदीप की पत्नी सीमा का किसी के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने औऱ सघन जांच की तो पता लगा कि सीमा के अवैध संबंध गौरव तेवतिया के साथ हैं। गौरव तेवतिया उनके घर में किराएदार था। मगर वह मौके से लापता था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने गौरव और उसके साथियों को सुल्तानपुरी और नौएडा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान रिंकू पंवार, सौरभ चौधरी, प्रशांत, गौरव तेवतिया, परविंदर उर्फ पम्मी, विकास कुमार उर्फ विशू औऱ सीमा के रूप में हुई।

पूछताछ में पता लगा कि गौरव और सीमा के बीच पिछले आठ साल से अवैध संबंध थे। प्रदीप रात में डेयरी पर सोने के लिए चला जाता था। उसी मौके का लाभ उठाकर गौरव और सीमा अय्याशी करते थे। इस संबंध के बारे में सीमा की सास को शक हो गया था लेकिन सीमा उसे रात को नींद की गोलियां दे देती थी। एक रात सीमा की सास ने उन्हें देख लिया। इसके बाद 24 जनवरी को गौरव और विशू ने मिलकर सीमा के सास की गला दबाकर हत्या कर दी। लेकिन इस हत्या का शक किसी को नहीं हुआ सबको लगा की सीमा की सास की मौत दिल के दौरे से हुई है। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मां की मौत के बाद प्रदीप डेयरी मे चचेरे भाई को सुलाने लगा और खुद घर पर सोने लगा। अब सीमा औऱ गौरव को प्रदीप खटकने लगा और उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई। गौरव ने अपने साथियों को 4-4 लाख रु देने का वादा कर हत्या की साजिश में शामिल कर लिया। 21 फरवरी को जब प्रदीप मोटरसाइकिल पर दूध देने निकला तो उसे गोली मार दी गई। पुलिस को आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, दो देशी कट्टा, 4 कारतूस, एक पिस्टल और उसके 6 कारतूस मिले हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome Extensions से फैल रहा खतरनाक Stanley Malware | फिल्म धुरंधर: कहानी, कास्ट, रिलीज़ डेट और ट्रेंडिंग सवाल | पूरी जानकारी | ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में बैंक खाते फ्रीज़ करने से पहले जाँच क्यों जरूरी है ? MHA SOP 2026 | म्यूल अकाउंट क्यों नहीं रुक रहे? RBI के सख्त KYC नियमों के बावजूद बड़ा सच | एकादशी व्रत: महत्व, नियम, पूजा विधि और वैज्ञानिक दृष्टि | 15 करोड़ पासवर्ड डार्कवेब पर लीक: Gmail, Facebook, Instagram सहित बड़े प्लेटफॉर्म्स प्रभावित | 2FA क्यों है जरूरी | Bluetooth Surveillance Risk: उपयोग में न हो तो ब्लूटूथ बंद रखें, डेनमार्क की चेतावनी से क्या सीखें | 77वां गणतंत्र दिवस: ग्रेट रन ऑफ कच्छ में फहरा दुनिया का सबसे विशाल खादी तिरंगा | ₹50,000 से कम की ठगी में अब कोर्ट नहीं जाना होगा, जानिए कैसे मिलेगा पैसा वापस | Ex-Serviceman Vehicle Fraud Case: 2023 में पूर्व सैनिक के साथ हुआ अन्याय, 2026 में Delhi Police ने दिलाया न्याय, फर्जी दस्तावेज़ों वाला गिरोह बेनकाब |
02-02-2026