गूगल पर ये काम ना करें पड़ सकता है पछताना

जब आप यह सर्च करते हैं तो आपके सिस्टम का आईपी एड्रेस सीधे पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों तक पहुंच जाता है। इसके बाद एजेंसी आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

गूगल पर जाए बिना अब किसी का शायद ही कोई पल गुजरता हो। मन में जो सवाल आता है उसका जवाब हम गूगल पर तलाश करने की कोशिश करते हैं। गूगल पर ना केवल सवालों का जवाब मिलता है बल्कि कई उपयोगी जानकारी भी हमें हासिल होती है।

लेकिन हम यहां आपको यह बताने जा रहे हैं कि गूगल पर कुछ काम ना करने में ही आपकी भलाई है। अगर गलती से भी गूगल पर आपने कुछ चंद अहम चीजें सर्च की और बार बार कीं तो आप कानूनी शिकंजे में बुरू तरह फंस सकते हैं। इतनी बुरी तरह की जेल में भी रहना पड़ सकता है।

  • बम बनाने की विधि-

बम (Bomb) बनाने का तरीका या उससे जुड़ी अन्य जानकारी सर्च न करें। कई एजेंसियां इस तरह की सर्च पर नजर रखती हैं। अगर उनकी नजर में आपकी सर्च संदिग्ध लगेगा तो हो सकता है आपको जेल जाना पड़े। दरअसल, जब आप यह सर्च करते हैं तो आपके सिस्टम का आईपी एड्रेस सीधे पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों तक पहुंच जाता है। इसके बाद एजेंसी आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

गर्भपात

गर्भपात कैसे करें इस तरह का सर्च ना करें तो आपके लिए भलाई है। गर्भपात (abortion) के तरीकों के बारे में गूगल पर सर्च कर लेते हैं, तो आपको जेल का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल डॉक्टर (Doctor) की अनुमति के बिना गर्भपात अवैध है। कुछ परिस्थितियों में ही गर्भपात (abortion) की अनुमति दी जा सकती है।

छेड़छाड़ या रेप पीड़िता के फोटो शेयर

छेड़छाड़ या रेप पीड़िता की फोटो औऱ उसकी पहचान जाहिर करना गैरकानूनी है इसलिए इससे संबंधित फोटो आदि सर्च या शेयर करना खतरनाक साबित हो सकता है।  रेप पीड़िता (Rape Victim), छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार पीड़िता का नाम या फोटो गूगल या अन्य संबंधित प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं तो इस स्थिति में भी आपको जेल हो सकती है। ऐसा करना कानून के तहत अपराध है।

चाइल्ड पोर्न

चाइल्ड प्रोनोग्राफी के खिलाफ देश में सख्त कानून है। एजेंसियां चाइल्ड प्रोनोग्राफी देखने औऱ इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती हैं। ऐसे में अगर आप चाइल्ड पोर्न (Child Porn) सर्च करते हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है। पोक्सो एक्ट 2012 (POCSO ACT) की धारा 14 के तहत चाइल्ड पोर्न देखना और शेयर करना अपराध है। इसलिए चाइल्ड पोर्न भूलकर भी गूगल पर सर्च न करें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
03-10-2026