Loksabha election-बीजेपी की पहली लिस्ट से विपक्ष हो गया चारो खाने चीत ?

Loksabha Election

Loksabha election-बीजेपी की पहली लिस्ट ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में गर्माहट ला दी है। सियासी पारा गर्म हो गया है। सियातस के गलियारों में इस लिस्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा है। विपक्षी खेमे में तो इस लिस्ट को लेकर अपने-अपने तरीके से विश्लेषण भी किया जा रहा है। जोभी हो बीजेपी की पहली 195 उम्मीदवारों की लिस्ट में सियासी समीकरण साधने की मजबूत कोशिश की गई है।

Loksabha election-जानिए बीजेपी लिस्ट का सियासी समीकरण

बीजेपी की पहली लिस्ट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। नए चेहरों के साथ युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देना बीजेपी की लिस्ट को मजबूत बनाता है।

लिस्ट में ओबीसी समुदाय को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस बार बीजेपी ने एक मुस्लिम उम्मीदवार भी मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 28 महिलाओं और 34 केंद्रीय मंत्रियों राज्य मंत्रियों को भी चांस दिया है। लोकसभा चुनाव में ओबीसी मतदाता अहम भूमिका अदा करते हैं। बीजेपी ने इस बात को ध्यान में रखा है। 57 उम्मीदवारों को लिस्ट में जगह दी गई है।

अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए सुरक्षित सीटों पर बीजेपी ने 27 एससी और 18 एसटी उम्मीदवारों को टिकट दी है। पार्टी ने 2019 के चुनाव में 303 सीटें जीतीं थीं। पीएम मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। इस बार 34 नए चेहरों को मौका दिया गया है। माना जा रहा है कि ये नए नाम भी भारतीय जनता पार्टी की सोची समझी रणनीति का हिस्सा हैं।

अगर देखा जाए तो बीजेपी की पहली लिस्ट पार्टी के दो संदेशों को स्पष्ट रूप से संकेद दे रही है। इस लिस्ट से बीजेपी ने यह बता दिया है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही 195 लोगों की लंबी चौड़ी लिस्ट पहले ही निकालकर बीजेपी ने विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त भी बना ली है। विपक्ष अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर डील करने में उलझा हुआ है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ | 3 घंटे में हटेगी सोशल मीडिया पोस्ट? भारत में 2.98 लाख URL पर कार्रवाई का पूरा सच | कंटेनर तक गया, लौटा नहीं: CCTV कैमरों ने खोला गुल हसन हत्याकांड का राज | CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है, DG CISF ने जांचीं तैयारियां | 15 मीटर स्लीपर बस में क्या है खास, 42 बर्थ के साथ लंबी यात्रा होगी अधिक आरामदायक | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क |
31-08-2026