lady don: जो कभी मिली नहीं अपने ब्वाय फ्रेंड से फिर कैसे बनी लेडी डॉन

lady don
👁️ 736 Views

lady don: एक ऐसी लेडी डॉन जिसने क्राइम की दुनिया में कदम रखा अपने उस ब्वाय फ्रेंड के कहने पर जिससे वह कभी नहीं मिली थी। अपने ब्वाय फ्रेंड के कहने पर ना केवल उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा बल्कि जबरन वसूली से लेकर हत्या की वारदात तक में शामिल हो गई। उसके ब्वाय फ्रेंड ने उसका साथ तो दिया। मगर जब वह देश से भागने की तैयारी कर रही थी तभी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उस तक पहुंच गई। विदेश में ब्वाय फ्रेंड के साथ हसीन दुनिया बसाने का सपना देखने वाली लेडी डॉन अब कानून के शिकंजे में है।

lady don हिमांशु और अनु कैसे मिले

अनु धनकर अपनी ग्रेजुएशन अपने ब्वाय फ्रेंड की वजह से ही पूरी नहीं कर पाई। साढ़े 19 साल की अनु हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां गृहिणी हैं। उसके दो भाई हैं जिनमें से एक दिल्ली पुलिस में तो दूसरा गांव में खेती करता है। पिती की मौत के बाद उसके घर में आर्थिक तंगी बेशक हो गई हो मगर मां ने उसका कॉलेज में एडमिशन करवाया था। ग्रेजुएशन का पहला साल उसने पूरा भी किया। साल 2022 में वह तक मात्र 17 साल की थी जब उसने हिमांशु को एक शादी में देखा था।

अनु ने जब हिमांशु को देखा था उस समय वह केवल 20 साल का था मगर अपराध की दुनिया में उसका नाम हो गया था। अनु उसे देखते ही फिदा हो गई थी। सोशल मीडिया के जरिए अनु ने पहली बार हिमांशु से संपर्क किया। धीरे-धीरे दोनो सोशल मीडिया के गहरे दोस्त बन गए। अनु अपने हिमांशु के साथ हसीन दुनिया का सपना संजोने लगी। हिमांशु ने उससे विदेश में अपनी दुनिया बसाने का वादा किया। इसके बदले वह चाहता था कि अनु उसका काम संभाले। अनु इसके लिए तैयार हो गई।

हिमांशु के साथ वह इतने करीब आ चुकी थी कि उसे ना पढ़ाई में ना ही घर में मन लगता था। उसने ना केवल पढ़ाई छोड़ दी बव्कि घर से भी भाग निकली। इस बीच हिमांशु साल 2022 में भारत छोड़कर निकल चुका था। वह बाहर से सोशल मीडिय आदि के सहारे अनु को निर्देश देता रहा और अनु उसका काम संभालती रही। 25 दिन में अनु के खिलाफ 3 मर्डर केस दर्ज हो गए। देखते ही देखते वह लेडी डॉन बन गई। भागते भागते जब रूकी तो समने पुलिस थी।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
18-03-2026