नितिन गडकरी का राजनीतिक सफर जानिए कई अहम बातें

नितिन गडकरी
👁️ 645 Views

नितिन गडकरी वो राजनीतिज्ञ हैं जिनकी सराहना विपक्ष भी करता है। देश में चारो तरफ चमकता हुआ हाइवे और एक्सप्रेस वे उन्हीं की देन मानी जाती है। मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में नितिन गडकरी का कार्य सबसे आगे रखा जाता है। उनके काम करने के तरीके की भी काफी तारीफ होती है। वे काम के प्रति काफी सख्त रहते हैं। कार्य में लापरवाही होने पर वह अधिकारियों को लताड़ भी लगाते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में चंद अहम बातें।

नितिन गडकरी का जन्म

उनका जन्म 27 मई 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। मध्यमवर्गीय परिवार से होने के बाद भी नितिन गड़करी ने नैतिक मूल्यो को हमेशा आगे रखा। महात्मा ज्योतिबा फुले आर्टस, साइंस एंड कामर्स कॉलेज नागपुर से कामर्स में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने सरकार लॉ कालेज नागपुर से कानून की डिग्री हासिल की। नागपुर विश्ववाद्यालय से उन्होंने मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

नितिन गडकरी का राजनीतिक जीवन

नितिन गडकरी छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ गए थे। विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर उनकी नेतृत्व क्षमता ने उन्हें खास पहचान दिलवाई। वे जल्द भाजपा में शामिल हो गए। उनकी कर्मठता ने भाजपा को भी नई उंचाईयों तक पहुंचाया। साल 1989 में उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य चुना गया। वे विपक्ष के नेता बने। 2004 से 2009 तक उन्होंने भाजपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष के रूप में काम किया।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में उन्होंने हमेशा बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाया। इल्केट्रीक वाहन की शुरूआत भी उन्ही के कार्यकाल में हुई। वह खुद कहते हैं कि रोड में हमने सात वर्ल्ड रिकार्ड कायम किए हैं। 32 इकॉनॉमिक एक्सप्रेस वे और ग्रीन कॉरीडोर तैयार किए जा रहे हैं। राजधानी में 65 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट हो रहे हैं। दिल्ली को जाम फ्री और प्रजूषण फ्री करने के भी प्रोजेक्ट बनाए गए।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा |
05-04-2026