जान लीजिए कितनी तेजी से बढ़ रहा है cyber crime का जाल, रहिए सावधान

cyber crime
👁️ 342 Views

इस पोस्ट का मकसद आपको डराना नहीं आपको यह जानकारी देना है कि cyber crime का जाल कितनी तेजी से बढ़ रहा है। जानकारी इसलिए जरूरी है क्योंकि जब आप जानेंगे तभी सावधान रह पाएंगे। डिजिटल इंडिया की रफ्तार के साथ साइबर खतरे भी चौगुनी तेजी से और चौतरफा बढ़े हैं। पिछले 4 वर्षों में cyber crime के मामले 4 गुना बढ़े हैं।

cyber crime के आंकड़े डराने वाले हैं

महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश जैसे राज्य साइबर अपराध के लिए हॉटस्पॉट बन चुके हैं। वहीँ साउथ ईस्ट एशिया, पाकिस्तान आदि जगहों से संगठित अपराध के तौर पर भारतीय नागरिकों से साइबर अपराध हुए है ।
वास्तविकता जो चौंकाती है:
• 2021–2025: साइबर अपराधों में 400% की वृद्धि
• हॉटस्पॉट राज्य: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक
• प्रमुख अपराध: बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक ऐप्स, OTP स्कैम, नौकरी/लॉटरी धोखाधड़ी
डिजिटल इंडिया की चुनौती:
जैसे-जैसे देश डिजिटल हो रहा है, वैसे-वैसे साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। तकनीक जितनी ताकतवर हो रही है, खतरे उतने ही पेचीदा। अब हर नागरिक को डिजिटल सतर्कता की ज़रूरत है।
साइबर सुरक्षा का मंत्र सिर्फ विज्ञापनों में सिमटा :
“सोच समझकर क्लिक करें, अनजान लिंक से बचें, और हर डिजिटल कदम पर सतर्क रहें यह मंत्र सिर्फ विज्ञापनों में सिमट कर रह गया है।”
एक्शन पॉइंट:
• अपने मोबाइल और कंप्यूटर में एंटीवायरस और फायरवॉल ज़रूर इनस्टॉल करें ।
• 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन,ऑथेंटिकेटर एप्प चालू करें
• फिशिंग मैसेज या कॉल की तुरंत चक्षु पर रिपोर्ट करें ।
• साइबर अपराध की जानकारी देने के लिए 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.inपर जायें ।

“साइबर सुरक्षा सिर्फ तकनीकी मुद्दा नहीं, ये राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है। जब हर नागरिक सतर्क होगा, तभी भारत सुरक्षित होगा लेकिन लोग साइबर जागरूकता के विज्ञापनों और कॉलर ट्यून्स को ध्यान से नही सुनते है, मेरे साथ ऐसा नही हो सकता वाली फीलिंग की जगह मुझे भी सतर्क रहना चाहिए वाली सोच आनी चाहिए ।”

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे |
08-04-2026