मनोवैज्ञानिक से जानिए क्या चलता है रेपिस्टों के दिमाग में Episode1

मनोवैज्ञानिक

मनोवैज्ञानिक वो भी जाने माने डॉक्टर रजत मित्र। डॉक्टर मित्र ने विभिन्न गुनाहों में शामिल आपराधियों की मानसिकता का लंबा चौड़ा अध्ययन किया है। देश भर में जिस तरह बेटियों पर यौन अपराध आदि हो रहे हैं इसको लेकर हमने डॉक्टर रजत मित्र से लंबी चौड़ी बातचीत की। हमने उनसे जानना चाहा कि रेपिस्टों के दिमाग में क्या चल रहा है। उनके साथ बातचीत का वीडियो लिंक हम इस लेख के बीच में पोस्ट कर रहे हैं आप चाहें तो वह वीडियो देख सकते हैं। लेख में उनसे बातचीत का संक्षिप्त अहम अंश आपके लिए आगे है।

मनोवैज्ञानिक स्टडी में क्या पाया गया

डॉक्टर रजत मित्र बताते हैं कि करीब 26 साल पहले उन्होंने तिहाड़ में रेप के अभियुक्तों पर स्टडी शुरू किया था। यह स्टडी तिहाड़ प्रशासन की रिक्वेस्ट पर शुरू किया गया था। मैंने उनके साथ ग्रुप थेरेपी शुरू की। वह मुझसे खुलकर बात करते थे। उन्हें पता था कि मैं पुलिस में नहीं हूं। डॉक्टर मित्र के मुताबिक वह यह भी जानते थे कि मुझसे बात करके उन्हें कोई नुकसान नहीं होने वाला है। डॉक्टर मित्र कहते हैं कि वह खुलकर बात करने के बाद रिलीफ महसूस करते थे।

डॉक्टर रजत मित्र बताते हैं कि रेप के आरोपियों के मन में अपने किए पर किसी तरह का पछतावा या ग्लानी नहीं होती है। बस एक बात जरूर होती है कि उन्हें सीने पर भारीपन महसूस होता है। वह बच्चों के यौन अपराधी हों या व्यस्क महिलाओं के उनमे किसी तरह का पछतावा नहीं होता है। यह बच्चों को एडल्ट मानकर चलते थे। इनका मानना है कि बच्चे 8-10 की उम्र में सेक्स के लिए कैपेबल होते हैं। उनके मन में यह भी होता था कि समाज बच्चों को सेक्स से दूर रखकर गलत करता है।

एक ऐसे चाइल्ड पेडोफिल से बातचीत हुई जो शिक्षित था। डॉक्टर मित्र इस पेडोफिल के हवाले से बताते हैं कि वह इंटरनेशनल ग्रुप का सदस्य था और वह बताता था कि उसके ग्रुप का मोटो सेक्स बिफोर एट और इट इज टू लेट था। मतलब आठ के बाद अगर आपने आठ तक अगर आपने सेक्स के बारे में आपको पता नहीं चला या आपने कुछ ऐसा सेक्सुअल एक्ट नहीं किया देन इट इज टू लेट। ऐसे अपराधियों की मनोवृति पहली बार वारदात कर ना पकड़े जाने पर बढ़ती चली जाती है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026