Kartik aryan: आने वाली है कार्तिक की 16 वीं फिल्म, यह रहा पिछली फिल्मों का हिसाब किताब

Kartik Aryan

Kartik aryan: ‘भूल भुलैया 3’ कार्तिक आर्यन की 16 वीं फिल्म होगी। यह फिल्म दिवाली के दिन थियेटर्स पर आने वाली है। कार्तिक के लिए यह दिवाली इसीलिए खास भी होगी। इसी दिन अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी रिलीज होगी। यानि सीधे सीधे Singham vs Bhool Bhulaiyaa होने वाला है। इस लेख में जानते हैं कार्तिक आर्यन के बॉक्स ऑफिस का रिकार्ड (kartik aryan box office record)।

Kartik aryan: 13 साल के कैरियर में कितनी हिट कितने फ्लाप

कार्तिक आर्यन की फैन फालोइंग तो काफी है। बॉलीबुड के इस चार्मिंग एक्टर ने पिछले 13 साल में 14 फिल्में की हैं। उन्हें सबसे पहले साल 2011 में प्यार का पंचनामा में देखा गया था। ये फिल्म तो एवरेज रही थी। लेकिन युवाओं ने इसे उस समय लैपटॉप पर देखा था क्योंकि ओटीटी नहीं था। इसीलिए फिल्म ने बेशक ज्यादा कमाई ना की मगर व्यूज के हिसाब से करोड़ो का हिसाब पार कर गया।

साल 2011 के बाद कार्तिक ने कुल 15 फिल्में कीं। इनमें से एक फिल्म ब्लॉक बस्टर रही। इनमें से 4 फिल्में सुपरहिट रहीं तो 9 फिल्में या तो फ्लॉप रहीं या एवरेज कमाई कर पाईं। कुल 15 में से 2 फिल्में धमाका और फ्रेडी दोनों थियेट्रिकल रिलीज नहीं थीं। इन्हें सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। कार्तिक कि हिट फिल्मों में

प्यार का पंचनामा(2011),

प्यार का पंचनामा 2 (2015) सुपरहिट

सोनू के टीटू की स्वीटी(2018)

लुकाछिपी (2019) हिट

पति पत्नी औऱ वो (2019) हिट

भूल भुलैया 2 (2022) ब्लॉक बस्टर

सत्य प्रेम की कथा (2023) एवरेज

फ्लॉप फिल्में

आकाशवाणी (2013), कांची (2014), गेस्ट इन लंदन (2015), लव आजकल (2020), शहजादा (2023), चंदू चैंपियन(2024)

भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन की 16 वीं फिल्मः

भूल भुलैया 3 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह कार्तिक की 16 वीं फिल्म होगी। हालांकि इसका ट्रेलर मिलियन्स में देखा जा चुका है। लेकिन देखने वाली बात ये है कि उसी दिन रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी “सिघंम अगेन’ भी रिलीज होगी। कार्तिक के साथ माधुरी दिक्षित औऱ विद्या बालन मंजूलिका बनकर आने वाली हैं तो दूसरी तरफ अजय देवगन, रणबीर सिंह, जैकी श्राफ, टाइगर श्राफ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फिल्म है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके |
15-11-2026