गर्मियों की छुट्टी का उठाना चाहते हैं लुफ्त, तो इन जगहों पर जाना होगा मजेदार

भारत ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने की जगहें बदल जाती हैं। अगर सर्दियों में बर्फ देखनी है तो पहाड़ों पर चले जाइए। गर्मी के दिनों में सुकून

गर्मियों की छुट्टी की योजना हना रहे हैं। इस बार किधर जाएं यह सोच रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मियों की छुट्टी बिताने की कुछ मजेदार जगहों के बारे में। भारत ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने की जगहें बदल जाती हैं। अगर सर्दियों में बर्फ देखनी है तो पहाड़ों पर चले जाइए। गर्मी के दिनों में सुकून पाने के लिए ठंडी और सुकुनपरस्त वाली जगहों पर जाने का मन करता है। गर्मियों के दिनों में ही लोग अपने घर से निकलकर छुट्टियां मनाने निकलते हैं। क्योंकि गर्मियों के दिनों में अधिकांश लोगों की छुट्टियां ही रहती हैं। उन्हीं छुट्टियों को अच्छी जगह पर जाकर एंजाॅय कीजिए। इसलिए हम आपकों कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां अपनी गर्मियों की छुट्टियों को बेहद शानदार तरीके से व्यतीत कर सकते हैं।

मनाली
भारत में गर्मियों में घूमने की जगह मनाली | मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी दूर है। की दूरी पर स्थित है। यह स्थान पर्यटकों की पहली पसंद है और यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक सबसे अधिक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0 ° से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप लंबी पैदल यात्रा, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि के अलावा सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। गर्मी के मौसम में मनाली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

गंगटोक

गंगटोक भारत के सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर है जो देश में गर्मियों में घूमने की सबसे खास जगहों में से एक है। गंगटोक एक बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक, प्राकृतिक और बादलों में लिपटा हुआ पर्यटन स्थल है जहाँ की ठंडक यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिल-दिमाग ताजा कर देती है। गंगटोक सिक्किम में पूर्वी हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित है। इसके साथ ही गंगटोक उत्तरी भारत में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए तीसरी सबसे अच्छी जगह है। गंगटोक गर्मियों में भारत का एक अच्छा पर्यटन स्थल है जो अपने कई आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर करता है। गर्मी के मौसम में गंगटोक का तापमान लगभग 22° c तक रहता है।

माउंट आबू

माउंट आबू भारत के राजस्थान राज्य का एक मात्र हिल स्टेशन है जहाँ आप गर्मियों में घुमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ के शांत वातावरण, हरे भरे पेड़, पौधे से भरी ये हिल स्टेशन बहुत ही खुबसूरत बनाती है। यह उदैपुर से 185 किलोमीटर दुर आरावली पहाड़ो पर स्थित है।

जब राजस्थान  के लोग चिलचिलाती गर्मियों से परेसान होते हैं तो लोग माउंट आबू ही जाना पसंद करते है।

मसूरी
मसूरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक पर्वतीय नगर है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। मसूरी हिमालय की तलहटी में स्थित है, मसूरी अपने माउंटेन की खूबसूरती के लिए मशहूर है।ओर यह देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं । मसूरी उन स्थानों में से एक है जहाॅं लोग बार-बार आते जाते हैं। मसूरी को पहाड़ों की रानी के रूप में बहुत लोकप्रिय है। मसूरी 2000 मीटर और देहरादून से परे 34 किमी की ऊंचाई पर स्थित हैं । मसूरी को घूमने-फिरने के लिए प्रमुख जगह माना जाता है।यहाँ  के निवासियों के लिए यह लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन पर्यटन स्थल है। मसूरी अपनी हरी पहाड़ियों, विविध वनस्पति जीव मैदानों की गर्मी से बचने के लिए इसके लिए पर्यटकों मैं बहुत चर्चित हैं ।यहाँ सर्दियों में बर्फबारी भी होती हैं और उस समय मसूरी का नज़ारा काफी शांतिपूर्ण होता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? |
25-11-2026